साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक,कोर्ट के आदेश पर तीन पर केस दर्ज

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सिंदुरिया थाना अंतर्गत सिंदुरिया निवासी शमीम अहमद पुत्र सुल्तान ने एसीजेएम न्यायालय मे प्रार्थना पत्र देकर बताया कि विदेश भेजने के नाम पर अन्नू शर्मा, भूमि शर्मा तथा हरमेन सिद्धू ने 80000 हजार रूपये ले लिया, थाने से न्याय न मिलने पर शिकायतकर्ता ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने मामले को संज्ञान मे लेकर सिंदुरिया पुलिस को तीनो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने का आदेश दिया है।
शमीम ने कोर्ट मे दाखिल अपने वाद में बताया है कि फरवरी 2024 मे हमारे मोबाईल पर विदेश जाने के लिए फोन आया और कहा कि कांसलटेंसी एकेडमीक एवार्ड एसीओ एनडी फ्लोर सेक्टर 17- ए चंडीगढ़ से बोल रही हूं। अगर आप विदेश जाना चाहते है तो 80000 रु के साथ अपने पासपोर्ट की छायाप्रति भेज दें, हम उसकी बातों से प्रभावित होकर उसके जाल मे फंस गए और 17 मार्च 2024 तक अलग-अलग खाते से 80000 हजार रूपये तथा पासपोर्ट की छाया प्रति भेज दिए, साथ ही मेडिकल जांच के लिए भी 6000 हजार रूपये ले लिया।इस बाबत अन्नू शर्मा और भूमि शर्मा से पूछने पर बताया गया कि यह मामला उपर के अधिकारियो से सम्बंधित है धन आते ही हम लोग अपने सीनियर हरमेन सिद्धू के पास भेज देते है। यह बात उनसे ही पूछिए, हरमेन सिद्धू से फोन कर पूछने पर उसने गाली देना शुरू कर दिया तथा जान से मारने की धमकी देने लगा। इस मामले को लेकर हमने सम्बंधित पुलिस को भी अवगत कराया लेकिन हल नही निकला तो बाध्य होकर न्यायालय की शरण लिया, कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से संज्ञान मे लेकर थानाध्यक्ष सिंदुरिया को आदेश दिया कि तीनो आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करें।
एसओ मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर तीनो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Karan Pandey

Recent Posts

सप्तश्रृंगी सोसाइटी दक्षिण गुजरात के लोगो के लिए बना आदर्श

बारडोली/गुजरात(राष्ट्र की परम्परा)l बारडोली सरदार वल्लभभाई पटेल की कर्मभूमि पुण्य भूमि जो सुरत जिले में…

2 hours ago

मऊ: Rajesh Agrawal ने मृतक बीएलओ के परिवार को दी ₹15,000 की आर्थिक सहायता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मधुबन तहसील क्षेत्र के मित्तूपुर ग्राम की बीएलओ आशा देवी का…

2 hours ago

महराजगंज: मिर्च के तीखे तेवर से तपी रसोई, फरवरी में दामों ने तोड़ा रिकॉर्ड

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फरवरी का महीना इस बार आम लोगों के लिए महंगाई का…

2 hours ago

पुलिस की सख्ती से अपराध नियंत्रण की पहल, देवरिया में चला विशेष मॉर्निंग चेकिंग अभियान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और नागरिकों में सुरक्षा…

2 hours ago

बलिया: Ghaghara River किनारे सफेद बालू का अवैध खनन तेज, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घाघरा नदी किनारे स्थित दुहा बिहरा क्षेत्र में इन…

3 hours ago

मऊ: जीवित पति को मृत दिखाकर पत्नी ले रही थी विधवा पेंशन, डीएम से शिकायत

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना रामपुर क्षेत्र अंतर्गत लखनौर गांव के निवासी पवन…

3 hours ago