संदिग्ध हालात में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार की सुबह बरहज थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक अधेड़ व्यक्ति का शव सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। घटना पैना से करूअना मार्ग की है, जहां ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान ग्राम मरकड़ा निवासी हरि प्रकाश (45 वर्ष), पुत्र विदेशी प्रसाद के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव की पहचान कर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शव को महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया भेज दिया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस इसे संदिग्ध मानते हुए जांच में जुट गई है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मौत कैसे हुई—यह हादसा था, आत्महत्या या फिर कोई साजिश? पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि “मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और मौके की सघन छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, वहीं परिजन भी गहरे सदमे में हैं। पुलिस द्वारा हर पहलू को ध्यान में रखकर तफ्तीश की जा रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

3 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

5 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

7 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

7 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

9 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

9 hours ago