वैदिक मंत्रों की गूंज से भक्तिमय हुआ वातावरण
कलश यात्रा में शामिल हुए भाजपा सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल व कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर तहसील के घुघली विकास खंड अंतर्गत उपनगर भिटौली बाजार में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 1008 श्री शतचंडी महायज्ञ के प्रथम दिन बृहस्पतिवार को ऐतिहासिक भिटौली बाजार स्थित मंदिर परिसर में बने यज्ञ मंडप से गांजे-बाजे के साथ भव्य कलश का शोभा यात्रा निकाली गई । यात्रा में भाजपा सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल व कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह शामिल हुए। रथ पर सजाई गई राधा-कृष्ण की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। वैदिक मंत्रों की गूंज व जय श्रीराम के जयघोष के बीच यज्ञाचार्य व प्रवचन कर्ता कृष्णा पाठक,सह आचार्य नागेश्वर शुक्ला, बलराम पाठक, अंबरीष पांडेय,श्रीराम दूबे,
अनुराग शास्त्री,संतोष पांडेय के वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा संयुक्त नेतृत्व में निकली यह शोभायात्रा यज्ञ मंडप से प्रारंभ होकर भिटौली टोला हथिया गढ़, बेलहिया,किशुनपुर, पचरुखिया से धर्मपुर होते हुए कामता रोड,भिटौली, हैदरगंज से वापस भिटौली पुलिस चौकी के सामने नारायणी नहर के देवरिया शाखा पर जल भरने के लिए पहुंचा जहां विधि- विधान से पूजन कार्य सम्पन्न हुआ। नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और यात्रा में शामिल सभी लोगों को जल पिलाया।जगह- जगह यात्रा में शामिल लोगों को मिश्री व गुण खिलाया और जलपान कराया गया। 601 कुंवारी कन्याओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशो में अमृतमयी जल भरा। गगन भेदी नारों व वैदिक मंत्रों की गूंज से सुगंधित हो चुके वातावरण के बीच शोभा यात्रा यज्ञ स्थल पहुंची, जहां 33 कोटि देवी- देवताओं को आमंत्रित कर यज्ञ के महामंत्रों का शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण हुआ। कलश यात्रा में सभी ग्राम व क्षेत्रवासियों ने भाग लिया जिसकी सुरक्षा एवं शांति हेतु भिटौली थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा व भिटौली चौकी प्रभारी चन्द्रपाल यादव मय फोर्स के साथ मुस्तैदी से लगे रहें।इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था में लगभग 51 वलेंटिएर यज्ञ समिति के लगे रहें।
इस दौरान ग्राम प्रधान स्वामीनाथ गुप्ता, पूर्व प्रधान आशीष गौतम,उमेश लाल श्रीवास्तव, कमलेश लाल श्रीवास्तव, समाजसेवी गोलू उर्फ गौरव श्रीवास्तव ,रमेश जायसवाल,दुष्यन्त चौधरी,संग्राम सिंह, रवि कसौधन,चन्दन मद्धेशिया,गोरख पांडेय, अभिषेक जायसवाल, राज जायसवाल,मनीष चौधरी,पिंटू जायसवाल, अजय जायसवाल, अविनाश जायसवाल, दीपक जायसवाल, आकाश गौंड, पट्टू गौंड,रवि कसौधन, राहुल मद्धेशिया,पंकज रौनियार,जितेंद्र,गोलू खरवार,आकाश मद्धेशिया,पवन गोड़, अमित,सोनू चौधरी, रंजन गोड़, सर्वेश कन्नौजिया,नीतीश चौहान,ऋतिक सर्राफ सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तजन कलश यात्रा में शामिल रहें।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…
IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…