सहायक उपकरण वितरण के लिए शिविर, बरहज विधायक दीपक मिश्र होंगे मुख्य अतिथि
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री वयोश्री एवं एडिप योजनान्तर्गत दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को सहायक उपकरण प्रदान करने के उद्देश्य से दो दिवसीय आकलन एवं चिन्हांकन शिविर का आयोजन बरहज तहसील मुख्यालय पर किया जा रहा है। यह शिविर गुरुवार, 3 जुलाई 2025 से शुरू होकर 4 जुलाई तक चलेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे से होगा।
शिविर में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों की शारीरिक आवश्यकताओं के अनुसार उन्हें आवश्यक सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। इसमें मोटरराइज्ड ट्राईसाइकिल, हाथ से चलने वाली ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, बैशाखी, छड़ी, वॉकर और स्मार्टफोन सहित अन्य उपकरण शामिल हैं।
दिव्यांगजनों के लिए पात्रता हेतु आवश्यक दस्तावेजों में यू.डी.आई.डी. कार्ड, आधार कार्ड, ₹22,500 प्रतिमाह या उससे कम आय का प्रमाण पत्र (राजस्व विभाग/ग्राम प्रधान/सभासद द्वारा निर्गत), और दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटोग्राफ शामिल हैं। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए पात्रता में 60 वर्ष या अधिक आयु का प्रमाण (आधार कार्ड), ₹15,500 प्रतिमाह या उससे कम आय प्रमाण पत्र एवं दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ अनिवार्य हैं।
यह आयोजन एलिम्को, सी.आर.सी. गोरखपुर तथा इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी गोरखपुर/देवरिया के संयुक्त सहयोग से संपन्न हो रहा है। कार्यक्रम में बरहज विधायक दीपक मिश्र शाका बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए रेडक्रॉस के मंडल प्रभारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि शिविर का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को समुचित उपकरण देकर उन्हें स्वावलंबी बनाना है।
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…
महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…
नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…