दिल्ली से वाराणसी जा रही टूरिस्ट बस में लगी भीषण आग, 14 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

प्रतापगंज/जौनपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दिल्ली से वाराणसी जा रही एक टूरिस्ट बस बुधवार सुबह उस समय आग का गोला बन गई जब उसके डीजल टैंक में अचानक रिसाव हो गया। घटना जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रतापगंज बाजार के पास हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस के इंजन के पास से धुंआ निकलता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बस को चपेट में ले लिया। बस में सवार सभी 14 यात्री किसी तरह बस से कूदकर बाहर निकले और अपनी जान बचाई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।

सिकरारा थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में डीजल टैंक से रिसाव की वजह से आग लगने की संभावना जताई गई है। गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्री बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल घटना की विस्तृत जांच जारी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

1 hour ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

1 hour ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

2 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

2 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

2 hours ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

2 hours ago