मिट्टी लदी ट्रॉली बनी मौत का कारण, सड़क हादसे में विवाहिता की दर्दनाक मौत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर कोतवाली क्षेत्र के सवना गांव में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय विवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार महिला को कुचल दिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी और आक्रोश का माहौल फैल गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने चालक और ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

मृतका की पहचान सपना पत्नी पवन, निवासी ग्राम दरौली थाना भिटौली जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार 23 मई 2026 को करीब 12:30 बजे सपना अपने भाई प्रमोद के साथ बाइक से सवना गांव के रास्ते देऊरवा देवी दुर्गा मंदिर में आयोजित एक पूजन कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही बाइक सवार सवना गांव के दक्षिणी छोर के पास पहुंचे, तभी अंधे मोड़ से अचानक तेज रफ्तार मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली सामने आ गई। बाइक संभलने से पहले ही ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में सपना सड़क पर गिर गई और ट्रॉली का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और भागने की कोशिश कर रहे चालक को ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित पकड़ लिया। सूचना मिलने पर डायल 112 और सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा वाहन और चालक को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया।

हादसे के बाद क्षेत्र में भारी तनाव और आक्रोश देखने को मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया। स्थानीय लोगों ने मिट्टी लदी ट्रॉलियों के बेलगाम संचालन और अवैध खनन को हादसे का प्रमुख कारण बताया।

ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में दिन-रात तेज रफ्तार मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दौड़ती रहती हैं, लेकिन प्रशासन और खनन विभाग कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बिना फिटनेस और सुरक्षा मानकों के चल रहे वाहन आए दिन हादसों को न्योता दे रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों ने दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई, अवैध खनन पर रोक और मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की मांग की है। घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है।

Karan Pandey

Recent Posts

प्रशासकों का कार्यकाल छह माह बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में ग्राम पंचायतों के निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए…

2 hours ago

दुर्गा प्रतिमा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर सतीजोर गांव के पास…

3 hours ago

रामलीला मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग, एसडीएम को सौंपा कार्यक्रमों का ब्योरा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा रामलीला मेला मैदान में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक…

3 hours ago

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मोतीपुर थाने में शनिवार को उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में…

3 hours ago

कैरियर काउंसिलिंग से छात्राओं को मिलेगी सही दिशा, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण की अपील

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज…

3 hours ago