बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
नगर के सरयू तट थाना घाट पर गुरुवार की शाम, तीन दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया गया।यह कथा प्रत्येक वर्ष के फागुन माँस में सरयू सत्संग समिति के द्वारा रिटायर्ड अध्यापक सुधाकर त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित किया जाता है, जिसमे दूर दूर से आये कथा मनिषयो द्वारा भक्तों को श्रीराम कथा का रसपान कराया जाता हैं। आको बताते चलें कि, कथा के प्रथम दिन भगवत कथा कहते हुए पण्डित विनय मिश्र ने कहा कि संसार में बड़े आश्चर्य की बात है, की भगवान की कथा सुनने के लिए भगवान जा रहे हैं, किस भगवान की कथा कौन भगवान सुनेंगे और कौन सुनाएगा यह स्पष्ट है। भगवान की कथा संत ही सुना सकता है। आज भगवान शिव एवं माता सती, प्रभु
श्रीराम की कथा का श्रवण करने के लिए कुंभज ऋषि के आश्रम पर जा रहे हैं, पूज्य पाद गोस्वामी तुलसीदास मानस में लिखते हैं, “एक बार त्रेता युग में शंभू गए ऋषि कुंभज पाही संग सति जगजननी भवानी मुझे ऋषि अखिलेश्वर जानी” भगवान शिव माता सती के साथ कुंभज ऋषि के आश्रम पहुंचे, ऋषि ने भगवान को देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बार-बार बैठने को कहा और भगवान शिव सती के आगमन की बात पूछी, जिस पर भगवान भोलेनाथ ने कहा मैं प्रभु श्रीराम की कथा श्रवण करने आया हूँ, आप मुझे भगवान की संपूर्ण कथा श्रवण कराइए, जिस पर कुंभज ऋषि प्रसन्न हो गए अपने जीवन को उन्होंने धन्य माना। भगवान शिव एवं सती को उन्होंने भगवान के जन्म से लेकर राज्याभिषेक तक की कथा विस्तार से सुनाई। भगवत कथा निरंतर 3 दिनों तक चलेगी कथा में व्यास अंगद द्विवेदी, उदयभान सुख, विजयलक्ष्मी सिंह, अरविंद व्यास, गणेश मिश्र सहित कथा आयोजक सुधाकर त्रिपाठी सहित काफी संख्या में भक्त बंधु उपस्थित रहे।
🔱 शनि देव की साढ़ेसाती का वास्तविक रहस्य: परीक्षा नहीं, परिवर्तन है शनि की महाकृपा…
जानिए करियर, धन, प्रेम और उपाय पंडित सत्य प्रकाश पाण्डेय द्वारा प्रस्तुत दैनिक राशिफल आज…
🔢 आज का अंक राशिफल – भाग्यांक से जानिए भविष्य पंडित सुधीर तिवारी (अंतिम बाबा)…
इतिहास के पन्नों में अमर 27 दिसंबर जब जन्मे वे व्यक्तित्व जिन्होंने भारत की आत्मा…
🕉️ आज का पंचांग | 27 दिसंबर 2025 (शनिवार) आज का संक्षिप्त पंचांग – 27…
वीर बाल दिवस @2047 : कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम के सजीव संबोधन का आयोजन, मेधावी…