शिक्षक विहीन स्कूल में एक शिक्षिका ने बदली तस्वीर

बघौचघाट,देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
पथरदेवा विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय मेंदीपट्टी 16 अप्रैल 2024 से शिक्षक विहीन होने के कारण यहां पर कंपोजिट विद्यालय कोइरीपट्टी के गणित विषय के सहायक अध्यापिका अर्पणा राव को चार्ज भार मिला है।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय मेंदीपट्टी शिक्षक विहीन होने के कारण विद्यालय में बच्चों की संख्या शून्य थी। शिक्षा के नए सत्र में जब अर्पणा राव को चार्ज मिला तो इन्होंने डोर टू डोर घूम घूम कर अभिभावकों और बच्चों से संपर्क कर बच्चों के नामांकन हेतु प्रेरित किया।आज आलम यह की इस विद्यालय में इकलौता शिक्षिका होते हुए भी 66 बच्चो का नामांकन कराया। बच्चें पढ़ने के लिए नियमित विद्यालय आ रहे है।शिक्षिका ने विद्यालय में भौतिक और शैक्षिक परिवेश को शानदार बनाकर बच्चो के लिए नजीर पेश की है।यहां विद्यालय के तर्ज पर बच्चों को अंग्रेजी और हिंदी सुगमता से अध्ययन करा रही है।जिसकी सराहना अभिभावक भी कर रहे हैं।वर्तमान में इस विद्यालय में पढ़ाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों जैसे कढ़ाई,बुनाई,पेंटिंग की शिक्षा दे रही है।
सहायक अध्यापिका अर्पणा राव ने बताया कि
बच्चे स्वयं को निजी विद्यालय के बच्चों से कमतर न समझे इस के लिए मेहनत और समर्पण के साथ लगी हूं। डोर टू डोर अभिभावकों,बच्चों को प्रेरित कर 66 बच्चो का नामांकन कराई हूं।बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ साथ आत्मनिर्भरता बढ़े शिक्षा पर जोर दे रही हूं।

rkpnews@desk

Recent Posts

ज्ञान के बल पर चला यह संसार है, इस मिट्टी पर सबसे पहले शिक्षक का अधिकार है- हरिवंश डांगे

डॉक्टर राधाकृष्णन जी का जन्म 5 सितंबर 1888 को मद्रास से 64 किलोमीटर दूर तिरूतन्नी…

4 minutes ago

ज्ञान से रोजगार तक : बीमा सखी कार्यशाला बनी छात्राओं की सफलता का पुल

बिछुआ/मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं…

8 minutes ago

लगातार बारिश बढ़ते खतरे और हमारी जिम्मेदारी

"बारिश केवल राहत नहीं, जिम्मेदारी की भी परीक्षा है — बिजली से सावधानी, घर में…

12 minutes ago

जाफरपुर में दुर्गा माता मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन व शिलान्यास

सादुल्लानगर/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। ग्राम पंचायत जाफरपुर में दुर्गा माता मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ वैदिक…

16 minutes ago

पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में चलाए जा रहे वारंटी एवं…

17 minutes ago

करंट ने छीन लिया घर का सहारा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) के मोहनी देवी गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा…

25 minutes ago