सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धनौती राय में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में पानी से भरा टैंकर पलट गया, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सड़क के किनारे ईंट की पटरी बिछाने का कार्य चल रहा था, जिसके लिए पानी की आपूर्ति ग्राम रामधर पिपरा से की जा रही थी। पानी भरकर लाया गया टैंकर सड़क किनारे खड़ा था। जब चालक ने टैंकर को बैक कर सड़क पर लाने की कोशिश की, तभी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और चालक उसके नीचे दब गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत चालक की पहचान बिहार राज्य के कैमूर थाना क्षेत्र के ग्राम नसेज निवासी के रूप में हुई है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई ।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…
फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…
ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…
74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…
एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…