ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार एक छात्र की मौत तीन गम्भीर रूप से घायल

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
थाना रोजा क्षेत्र के ग्राम भावल खेड़ा से 10 वीं की परीक्षा देकर बाईक से लौट रहे छात्र के ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गयी जबकि तीन छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को दसवीं की परीक्षा देकर बाइक से चार छात्र घर वापस आ रहे थे कि,अचानक ट्रेक्टर की चपेट में आने से चारो छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गए,आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए, चारो को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि 3 छात्रों का इलाज जारी है।
सरदार पटेल हिंदू इंटर कॉलेज के छात्र प्रज्ञान,रमन,सचिन,और प्रिंस रस्तोगी दसवीं की पढ़ाई करते थे, जो 2023 कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में, दसवीं की परीक्षा दे रहे थे,और परीक्षा देकर घर जा रहे छात्रों की बाइक को, नशे में धुत ट्रेक्टर चालक ने जोरदार टक्कर मार दी।
जिससे सभी छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गए जिसमे, छात्र प्रिंस रस्तोगी, घंटाघर निवासी की मौत हो गयी। सूचना पाकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया । आपको बता दें कि यह सभी छात्र शाहजहांपुर के सरदार पटेल इंटर कॉलेज में पढ़ाई करते थे, और इनका सेंटर भावल खेड़ा में स्थित रामदत्त पंचायत राज इंटर कॉलेज में गया था।

rkpnews@somnath

Recent Posts

Maharajganj Fraud Case: नकली सोना बेचकर ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, नकद व आभूषण बरामद

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

10 seconds ago

Gorakhpur AI Workshop 2026: “AI for All” कार्यशाला के लिए पंजीकरण शुरू, विद्यार्थियों को मौका

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल से सशक्त बनाने के उद्देश्य से…

6 minutes ago

Afghanistan-Pakistan Tension: अफगान सेना की सर्जिकल स्ट्राइक, पाक सेना के ठिकाने तबाह, 3 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…

9 hours ago

Maharajganj Road Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो की मौत, महिला गंभीर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क…

9 hours ago

Agra Hanuman Janmotsav: अंजलि धाम में भव्य शोभायात्रा और ‘बाबा हनुमान’ जन्म की अनोखी प्रस्तुति

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आवास विकास क्षेत्र स्थित अंजलि धाम में हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष…

9 hours ago

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

19 hours ago