बंद रेलवे क्रासिंग खोलने को लेकर स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) शहर मोहल्ला नई बस्ती बक्शीपुरा के मोहल्ले वासियों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते हुए बहराइच सांसद अक्षयवर लाल गोंड के आवास पर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। सात सूत्रीय ज्ञापन के माध्यम से मोहल्ले वासियों ने रेलवे बंद रेलवे क्रासिंग को खोलने के साथ ही क्रासिंग अंडर पास बनाने और फ्लाईओवर को माल गोदाम रोड मार्ग से मिलाने की आवाज उठाई। सांसद ने इस मामले में रेलवे के अधिकारियों व कार्यदाई संस्था से बात करते हुए समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। शहर में रेलवे स्टेशन के पूर्वी ओर पहली क्रासिंग 41 सी के नाम से अंकित है। लेकिन इस रेलवे क्रॉसिंग को ब्रॉडगेज रेल लाइन आमान परिवर्तन के दौरान बंद कर दिया गया। मोहल्ले वासियों ने काफी संघर्ष किया लेकिन रेलवे क्रॉसिंग खुल नहीं सकी, न ही क्रॉसिंग अंडरपास बनाया गया। इस समय गोंडा बहराइच मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है ऐसे में नई बस्ती बक्शी पुरा मोहल्ले के लोगों का आवागमन काफी हद तक प्रभावित हो गया है इस समस्या से निजात पाने के लिए मोहल्ले के लोग फिर आंदोलित हो उठे हैं। मोहल्ला निवासी प्रदीप कुमार सिंह संतोष त्रिपाठी और नामित सभासद दुर्गेश पांडेय की अगुवाई में मोहल्ले के सैकड़ों लोग नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में सांसद आवास पहुंचे। सभी का कहना था कि ओवरब्रिज बनवाओ लेकिन रेलवे क्रॉसिंग खुलवाओ। प्रदर्शनकारी मोहल्ले वासियों ने सांसद को 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। सांसद अक्षयवर लाल गोंड ने समस्याओं को सुनने के बाद रेलवे के अधिकारियों और ओवर ब्रिज का निर्माण करा रही कार्यदाई संस्था के अधिकारियों से बात कर समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया है।

rkpshomnath

Recent Posts

Karwa Chauth 2026 Mehndi Designs: करवा चौथ पर हाथों में रचाएं खूबसूरती के रंग, देखें 5 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन

29 अक्टूबर को मनाया जाएगा करवा चौथ का पर्व, गोल टिक्की से लेकर अरेबिक और…

1 hour ago

रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दांव!

Ai निर्मित पुतिन से गुप्त सौदेबाजी, जेलेंस्की पर दबाव और डीजल कारोबार ने बढ़ाई दुनिया…

2 hours ago

महाराणा राजसिंह से जीवनानंद दास तक, जानिए इन विभूतियों की विरासत

Aiनिर्मित 22 अक्टूबर को पुण्यतिथि एवं निधन विशेष | इतिहास, साहित्य, स्वतंत्रता संग्राम और समाज…

4 hours ago

क्रांतिकारी, वैज्ञानिक, कवि और अभिनेता—इन हस्तियों ने छोड़ी अमिट छाप

जानिए 22 अक्टूबर को जन्मे देश के महान व्यक्तित्वों का योगदान लेखक: अभिषेक कुमार 22…

4 hours ago

देवरिया में दर्द से राहत की नई उम्मीद!

न्यू कॉलोनी में दर्द निवारक क्लिनिक एवं आरवी पैथोलॉजी का शुभारंभ, बेहतर इलाज की सुविधा…

4 hours ago

22 अक्टूबर का इतिहास: भाखड़ा-नांगल परियोजना से चंद्रयान-1 तक, जानिए इस दिन की प्रमुख घटनाएं

लेखक: अभिषेक कुमार 22 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्वइतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर की तारीख…

9 hours ago