फंदे से लटकता मिला युवती शव

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरिया के जरबदिया गाँव के बाहर खेत में एक युवती का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरिया के जरबदिया में गाँव के बाहर खेत गए लोगों ने गेहूँ के खेत में लगे बबूल के पेड़ से गाँव निवासी किशोरी पूनम पुत्री सिपाही लाल उम्र करीब 19 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश लटकी देखी।
पेड़ से शव लटकने की सूचना मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना परिजनों को दी गई। परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। खैरीघाट थाने की पुलिस को सूचना दी। अपराध निरीक्षक दुर्ग विजय सिंह, उप निरीक्षक राम प्रकाश चन्द्र पुलिस फोर्स के साथ खेत पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक कलह में किशोरी ने आत्महत्या की है। अपराध निरीक्षक दुर्ग विजय सिंह ने बताया की किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जांच की जा रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।किशोरी की शादी लगी हुई थी विवाह एक माह बाद ही होना था।

rkpshomnath

Recent Posts

देवी की पूजा से बेटी के अधिकार तक: पितृसत्ता पर उठे सवाल ने छेड़ी राष्ट्रीय बहस

नारी शक्ति के लिए कानूनों का कवच, फिर भी पितृसत्ता की जड़ें क्यों मजबूत? संसद,…

29 minutes ago

इंदौर प्रेस क्लब में सजा सम्मान समारोह, डॉ. जयंतीलाल भंडारी हुए हरिहर लहरी सम्मान से सम्मानित

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। देश के ख्यात शिक्षाविद एवं अर्थशास्त्री डॉ. जयंतीलाल भंडारी को वर्ष…

40 minutes ago

युद्धों का असर अब थाली तक! जयशंकर बोले- आने वाले महीनों में मंडरा सकता है बड़ा खाद्य संकट

न्यूयॉर्क (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूक्रेन और ईरान-खाड़ी क्षेत्र में…

48 minutes ago

धूल, कचरा और प्रदूषण पर दिल्ली सरकार का बड़ा दांव, छोटी सड़कों तक पहुंचेगी मशीनों से सफाई

दिल्ली में प्रदूषण पर सरकार का बड़ा प्लान, 30 ईवी रोड स्वीपर खरीदने को मंजूरी;…

1 hour ago

देवरिया की बेटी भावना को डीएम ने दी बड़ी शुभकामना, जापान में तिरंगा लहराने का बढ़ा हौसला

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जापान में अक्टूबर 2026 में आयोजित होने वाले पैरा एशियन गेम्स…

10 hours ago

कैफे-रेस्टोरेंट में हुक्का परोसने पर हाईकोर्ट सख्त, सिर्फ स्मोकिंग एरिया बनाना काफी नहीं

उत्तर प्रदेश में हुक्का बार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, स्मोकिंग जोन बनाकर भी नहीं…

10 hours ago