प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा) यूपी के प्रयागराज से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक डेंगू के मरीज को प्लाज्मा की जगह मौसमी का जूस दिया गया. इससे उसकी मौत हो गई.।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां, डेंगू के एक मरीज को कथित तौर पर प्लाज्मा की जगह मीठा नींबू का रस ( मौसमी जूस ) दिया गया. इससे उसकी मौत हो गई. यूपी के एक फर्जी ब्लड बैंक यूनिट का कथित तौर पर पदार्फाश करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसे एक स्थानीय पत्रकार ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. अनजान लोगों को प्लाज्मा और मौसमी (मीठा नीबू) दोनों का रस ‘समान’ दिखता है।
डिप्टी सीएम ने दी सख्त कार्रवाई का बात उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि घटना की जांच चल रही है और जल्द ही एक परीक्षण रिपोर्ट की उम्मीद है. उन्होंने कहा, मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस बीच, डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए, राज्य सरकार ने यूपी के सभी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को छुट्टी लेने से मना किया है.
हाई कोर्ट ने दिए निर्देश इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नगर निगम को डेंगू के नियंत्रण और रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों से अवगत कराने का निर्देश दिया. कोर्ट की लखनऊ बेंच ने राज्य सरकार से मेडिकल सुविधाओं के अपग्रेडेशन की जानकारी देने को भी कहा है.।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर…
की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…
महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए…
छिन्दवाड़ा/म.प्र. (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ, जिला छिन्दवाड़ा (म.प्र.) में सतपुड़ा विधि महाविद्यालय, मोहन…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा…