संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 17 जनवरी को कबीर परिनिर्वाण स्थल, मगहर स्थित ऑडिटोरियम में पूर्वाह्न 11:30 बजे आयोजित होने वाले व्यापारी संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर राज्य कर विभाग कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारी प्रतिनिधियों एवं टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई और सभी से कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि व्यापारी संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापारियों के बीच व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक व्यापारी कार्यक्रम में भाग लेकर कर संबंधी विषयों, समस्याओं एवं सुझावों को अधिकारियों के समक्ष रख सकें। अधिकारियों ने व्यापारियों से अपील की कि वे सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने अनुभव साझा करें, ताकि कर प्रणाली को और अधिक सरल, पारदर्शी एवं व्यापारी हितैषी बनाया जा सके।
बैठक में उपस्थित व्यापारी प्रतिनिधियों एवं टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर, राज्य कर विभाग खंड-1 राजेश पांडेय तथा डिप्टी कमिश्नर, राज्य कर विभाग खंड-2 विनय कुमार गुप्त उपस्थित रहे।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फाल्गुन की बयार के साथ जब रंगों की छटा बिखरती है,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत घुघली के वार्ड नं. 8 श्याम नगर निवासी छोटेलाल…
ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…