पनियरा क्षेत्र के गेहूंअना में सीएसएल एकेडमी का मामला
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पनियरा थाना क्षेत्र में सोमवार को सुबह एक स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह घटना तेंदुअहिया जीरो बांध पर हुई।बस सुबह स्कूल के लिए बच्चों को लाने के लिए निकला था लेकिन बारिश के कारण बांध की मिट्टी गीली हो गई थी। इस वजह से बस अनियंत्रित होकर फिसलते हुए बांध के नीचे पानी के किनारे चली गई। घटना के समय बस में केवल दो बच्चे सवार थे।
प्राप्त समाचार के अनुसार पनियरा थाना क्षेत्र गेहूंअना में सीएसएल एकेडमी नामक एक स्कूल संचालित है। स्कूल बस सुबह बच्चों को लाने लिए जा रही थी। बारिश होने के कारण बांध की मिट्टी गीली हो गई थी। इस वजह से बस अनियंत्रित होकर फिसलते हुए बांध के नीचे पानी के किनारे चली गई। घटना के समय बस में केवल दो बच्चे सवार थे। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। बस में सवार दोनों बच्चे और ड्राइवर सुरक्षित है।
घटना की सूचना मिलते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई।
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…
महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…
नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…