महफूज देश, मुस्तैद सुरक्षा बल

ऑपरेशन कवच के तहत जनपद में हुई सुरक्षा व निगरानी बैठक

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में हुई विशेष कवायद

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। देश की शांति व्यवस्था को किसी बाहरी ताकत या घुसपैठ से खतरा हो सके। देश के सुरक्षा कवच को और मजबूत करने के लिये जनपद महराजगंज पुलिस ने विशेष कवायद की। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में ऑपरेशन कवच के तहत अंतर्राष्ट्रीय सीमा नेपाल बॉर्डर पर मीटिंग व निरीक्षण, लगातार पेट्रोलिंग के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देशन में सीमा की सुरक्षा को लेकर आपरेशन कवच के तहत सुरक्षा व्यवस्था की नये सिरे से समीक्षा की गई। इसमें नौतनवां और निचलौल सर्किल के अंतर्गत आने वाले थाने जिनमें परसा मलिक, कोल्हुई, बरगदवां, नौतनवा, ठूठीबारी, निचलौल, सोनौली के थाना प्रभारी, इन थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले गांव और उनमें बनी ग्राम सुरक्षा समिति, सीमा सुरक्षा बल के जवान प्रमुख रूप से शामिल रहें।


देश की सुरक्षा के लिये महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय सीमा में से एक भारत- नेपाल बॉर्डर पर पेट्रोलिंग बढ़ाकर सीमा पर और चौकसी बढ़ाने के लिये कहा गया। कहा गया कि यह एक ऐसी जगह है जहां से कई बार पूर्व में घुसपैठ का प्रयास हो चुका है, लेकिन पुलिस और सुरक्षा बलों की मुस्तैदी की वजह से उनके मंसूबे विफल साबित हुए। बैठक में उपस्थित ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों से कहा गया कि आप सभी अपने क्षेत्र और गांव में रहने वाले लोगों को भली प्रकार से जानते हैं इनके बीच में यदि कोई व्यक्ति बाहरी आकर रहने लगे और उसकी गतिविधियां संदिग्ध हों तो अपने क्षेत्र के बीट पुलिस अधिकारी और थानों को सूचित करें। अपने पास पुलिस के सभी नंबर सुरक्षित रखें। वहीं सीमा सुरक्षा बल के जवानों से कहा गया कि कंट्री बैन चीजों पर निगरानी रखें।

rkpnews@desk

Recent Posts

गोरखपुर में फॉरेंसिक रिसर्च सेंटर का भूमि पूजन

सीएम योगी की चुटकी से गरमाई सियासत महिला प्रत्याशी को लेकर चर्चा तेज गोरखपुर(राष्ट्र की…

2 hours ago

स्ट्रीट लाइट खरीद में घोटाला, ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा सोंनाड़ी में विकास…

3 hours ago

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 मरीजों का हुआ उपचार

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर के पंचायत भवन में बुधवार…

3 hours ago

राम नवमी अवकाश में बदलाव: 26 मार्च को खुलेंगे न्यायालय, 27 मार्च को रहेगा अवकाश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला न्यायालय महराजगंज में राम नवमी के अवकाश को लेकर प्रशासन ने…

3 hours ago

निजी स्कूलों की महंगी फीस, बड़े दावे और हकीकत

चमकदार विज्ञापन बनाम वास्तविक परिणाम: निजी स्कूलों की पड़ताल (विज्ञापनों में सफलता की गारंटी, लेकिन…

4 hours ago

Auto Stand Auction: भिंसवा ऑटो स्टैंड की नीलामी में 8.10 लाख की रिकॉर्ड बोली, राम निवास गुप्ता बने विजेता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड सदर अंतर्गत ग्राम पंचायत भिंसवा चौराहा शिकारपुर स्थित ऑटो…

6 hours ago