पोषण पखवाड़ा मनाने के लिए तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में प्रभारी जिला विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक संजय कुमार नायक व डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी की उपस्थिति में पोषण पखवाड़ा मनाए जाने से संबंधित तैयारियों की समीक्षा बैठक कलेक्ट सभागार में आयोजित हुई।
जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि 08 अप्रैल से 22 अप्रैल 2025 तक जनपद में पोषण पखवाड़ा मनाया जाएगा, जिसमें जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों के माध्यम से जन समुदाय को स्वास्थ्य, पोषण और स्वस्थ जीवन शैली के संबंध में जागरूक किया जाएगा।
इस दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्राम विकास, पंचायती राज, समाज कल्याण, युवा और खेल, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग तथा आयुष विभाग द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित कार्यक्रमों को चलाया जाएगा।
परियोजना निदेशक संजय कुमार नायक ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे पोषण पखवाड़ा में अपने विभागीय कार्यों की कार्य योजना बनाकर पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने में आईसीडीएस विभाग का पूर्ण सहयोग करें।
पोषण पखवाड़ा से संबंधित कार्यक्रमों के तैयारियों की समीक्षा के दौरान पोषण एवं स्वास्थ्य से संबंधित शपथ उपस्थित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा ली गई।
इस अवसर पर डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश यादव, उप क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित समस्त संबंधित विभागों के अधिकारी- कर्मचारी आदि उपस्थित रहे

rkpnews@desk

Recent Posts

गैस कालाबाजारी रोकने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में घरेलू एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति बनाए रखने और…

1 hour ago

परधानी कै चुनाव फिर से नियरान है

सीट सामान्य भई जब सेदस-पंद्रह सोच भई है सयानीभौजिक पांव गहे महतारीतुंही अब लाज बचाओ…

1 hour ago

केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत की जनसभा आज

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि 15…

2 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में 37405 मामलों का निस्तारण, 3.54 करोड़ रुपये से अधिक की ऋण वसूली

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशन में…

2 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने डीएम-एसपी ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा…

2 hours ago

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में गोरखपुर विश्वविद्यालय को तीन पदक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतिभा ने एक बार फिर…

2 hours ago