हादसे में गर्भवती महिला व उसकी 1 वर्षीय बच्ची की मौत

जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
खेड़ा बझेड़ा में स्टेट हाईवे पर सुबह 11 बजे हादसा हो गया। बाइक व बोलेरो की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों में गर्भवती महिला उसकी एक साल की बच्ची सहित भाई एवं मां हैं ।इनमें गर्भवती महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।परिजन सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। इस दौरान अस्पताल में भीड़ लग गई।परिजन प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। रास्ते में गर्भवती महिला व उसकी बेटी की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार नागा सैयद फर्रुखाबाद की सायरा पत्नी इंतजार अपनी एक वर्षीय बेटी अनायरा के साथ मायके खेड़ा बझेड़ा आई हुई थी।बच्ची अनायरा की तबीयत ठीक न होने पर वह दवाई लेने बाइक से भाई कल्लू के साथ खेड़ा बझेड़ा चौराहा गई,उनके साथ माँ चंदा भी बाइक पर बैठ गई। सभी चारों लोग जैसे ही स्टेट हाईवे पर पहुंचे तभी पीछे से आए बोलेरो वाहन नें जोरदार टक्कर मार दी। सभी लोग काफी दूर तक घिसटते चले गए।टक्कर से सायरा के सिर में काफी गंभीर चोटे आई सभी घायल हो गए,परिजन सभी को सीएचसी लेकर पहुंचे सभी का उपचार शुरू किया गया।डॉक्टर नें गर्भवती महिला सायरा की हालत चिंताजनक बताई।परिजन बेहतर इलाज के लिए सभी को बरेली के प्राइवेट अस्पताल ले गए रास्ते में गर्भवती महिला सायरा व उसकी एक बर्षीय बेटी अनायरा की मौत हो गई। अचानक घटी घटना से परिजनों का हाल बेहाल हो गया। पुलिस ने पंचनामा भर दोनों के शवो को पीएम के लिए भेजा।ग्रामीणों ने बताया टक्कर मार कर बोलेरो चालक वाहन सहित भाग गया।जिसका वाहन नंबर कुछ लोगों ने नोट कर लिया है।पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

लखनऊ में फायरिंग मामले में रोहित पटेल का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सरकार बनाम रोहित पटेल मुकदमे…

16 minutes ago

कम खर्च में पशुओं का इलाज और टीकाकरण, पशुपालकों को मिल रही राहत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर क्षेत्र के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। स्थानीय…

26 minutes ago

आईईटी में इंजीनियर्स प्रीमियर लीग सीज़न-02 का भव्य शुभारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

44 minutes ago

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

4 hours ago

कटहल नाला से हट रहा अतिक्रमण, प्रशासन की चेतावनी के बाद 8 लोगों ने स्वयं हटाया कब्जा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…

4 hours ago

स्टेशन रोड निविदा में लापरवाही पर भड़का आक्रोश

एसडीएम से मिलने पहुंचे राष्ट्रीय समानता दल–सीपीआई प्रतिनिधिमंडल से नहीं मिले उपजिलाधिकारी ज्ञापन कार्यालय पर…

4 hours ago