देवरिया नगर पालिका परिषद कर्मियों ने दिया धरना

विगत दिनों कर्मचारी के साथ हुई मार पीट के विरोध में दिया धरना सौंपा ज्ञापन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) विगत दिन नगर पालिका परिषद, देवरिया मे हुई घटना के विरोध स्वरूप दिनांक 10.09.2024 के प्रातः 10:00 बजे नगर पालिका परिषद, देवरिया स्थित महात्मा गाँधी की प्रतिमा के समक्ष पालिका के समस्त अधिकारी / कर्मचारीयो ने धरना दिया । स्थानीय निकाय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के साथ अधिशासी अधिकारी संजय कुमार तिवारी ने जिलाधिकारी महोदया के कलेक्ट्रेट स्थित कार्यकक्ष व पुलिस अधीक्षक महोदय के कार्यकक्ष में कर्मचारी संघ का ज्ञापन सौंपा जिसमे दोषी सभासदो की सदस्यता समाप्त करने और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग उल्लेखित है। जिलाधिकारी महोदया ने आश्वस्त किया कि कल रात दर्ज प्रथम सूचना रिपोर्ट की संगीन धाराओं के कारण दोषी सभासदों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर दी गयी है। शीघ्रातिशीघ्र दोषी सभासदों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर ली जायेगी। उन्होने अधिशासी अधिकारी व संघ के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि कल दिनांक 11.09.2024 से पालिका के समस्त कार्य सुचारू रूप से संचालित कर दिये जायें।

कर्मचारी संघ की मांग पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय नगर पालिका परिसर मे सुरक्षा बल तैनात करने का आश्वासन दिया ताकि पालिका के अधिकारी व कर्मचारी निर्भिक होकर अपने कार्यों का सम्पादन भलिभॉति कर सके।
ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मण्डल मे न०पा०परि०, देवरिया के अधिशासी अधिकारी श्री संजय कमार तिवारी स्थानीय निकाय कर्मचारी संघ के संरक्षक श्री कमलेश्वर सिंह अध्यक्ष श्री नीरज शुक्ला, उपाध्यक्ष श्री काशीनाथ पाण्डेय, महामंत्री श्री मनोज कुमार, श्री दीपक पति तिवारी, श्री विनय सिंह, श्री आदर्श त्रिपाठी, श्री हिमांशु गुप्ता, श्री राज प्रताप सिंह, श्री राजीव शुक्ला, श्री श्रद्धानन्द, श्री शिवप्रताप सिंह, श्री सुभाष यादव, श्री नागेन्द्र सिंह, श्री जियाउर्रहमान, श्री आशुतोश शुक्ल, श्री पुरूषोत्तम सिंह, श्री प्रभाष मिश्रा, श्री मकबूल अंसारी, श्री ओमप्रकाश तिवारी, श्री वीरेन्द्र बांसफोर, श्री रोहित कुमार सिह, श्री संजय यादव, श्री अभिषेक शाही, श्री अभिमन्यु उपाध्याय, श्री रवि पटवा, श्री मो० सादिक, श्रीमती अनिल कुमार, श्रीमती राधा पाण्डेय, श्रीमती अनिता त्रिपाठी, श्रीमती सपना श्रीवास्तव, श्रीमती आरती, श्रीमती सुमन सिंह, श्रीमती शारदा जायसवाल, श्रीमती श्याम देई, सुश्री मधु प्रजापति, सुश्री तपस्वनी शुक्ला आदि प्रमुख रूप से उपस्थिति रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत में दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायक उपकरणों की गुणवत्ता पर सख्ती, 1 मई 2026 से लागू हुए नए BIS मानक

दिव्यांगों के लिए सहायक उपकरणों की क्वालिटी में लापरवाही अब नहीं चलेगी, BIS के नए…

2 hours ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में उमड़ी भीड़, डीएम-एसपी ने त्वरित निस्तारण का दिया भरोसा

दिव्यांग पेंशन प्रकरण पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश बलिया(राष्ट्र क़ी परम्परा )…

4 hours ago

मानेसर सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत, शव पहुंचते ही गांव में मचा कोहरा

बलिया( राष्ट्र की परम्परा ) मनियर थाना क्षेत्र के जिगनी गांव में शनिवार सुबह उस…

4 hours ago

बैग ठीक करने निकला बालक लापता परिजन बेहाल

पुलिस द्वारा हेल्पलाइन नंबरजारी भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)मईल थाना क्षेत्र के ग्राम जमुआं धरमेर से 10…

5 hours ago

देवरिया: भलुआ गांव में महीनों से टूटा बिजली का पोल बदला, अनिल यादव के हस्तक्षेप से मिली राहत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के दक्षिणी वार्ड नंबर 51 अंतर्गत ग्राम सभा भलुआ…

5 hours ago

बलिया: छात्राओं की शिकायत पर प्रधानाध्यापक निलंबित, जांच शुरू

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया जिले के सिकंदरपुर क्षेत्र में छात्राओं की शिकायत के बाद…

5 hours ago