महाराजा सुहेलदेव के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प, डूहा बिहरा में श्रद्धा से मनाई गई 1017वीं जयंती

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा डूहा बिहरा स्थित डेरा पर बुधवार को सम्राट राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर की 1017वीं जयंती श्रद्धा, उत्साह और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं की सहभागिता रही। पूरे आयोजन का वातावरण राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकता के भाव से ओतप्रोत रहा।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद रमाशंकर राजभर को शामिल होना था, लेकिन संसद सत्र चलने के कारण वे कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। उन्होंने अपने संदेश के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए महाराजा सुहेलदेव के आदर्शों पर चलने तथा समाज को संगठित रखने का आह्वान किया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सुनीता राजभर जी एवं डॉ. सतीश राजभर जी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने महाराजा सुहेलदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके अदम्य साहस, वीरता तथा राष्ट्र रक्षा में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण किया।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि महाराजा सुहेलदेव ने विदेशी आक्रमणकारियों से देश की रक्षा कर समाज को गौरव प्रदान किया। उनका जीवन संघर्ष, त्याग और राष्ट्रप्रेम की अनुपम मिसाल है, जो आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।कार्यक्रम के आयोजक रामजीत राजभर ‘पम्पी’ ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव की जयंती बसंत पंचमी के दिन होती है, किंतु विशेष परिस्थितियों के कारण इस बार कार्यक्रम अन्य तिथि पर आयोजित किया गया।समारोह में उपस्थित लोगों ने महाराजा सुहेलदेव के बताए मार्ग पर चलने और समाज में एकता, भाईचारा तथा राष्ट्रप्रेम की भावना को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया। पूरा कार्यक्रम श्रद्धा, सम्मान और प्रेरणा से परिपूर्ण रहा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

4 minutes ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

14 minutes ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

36 minutes ago

किसान हित में प्रशासन सख्त, योजनाओं के क्रियान्वयन पर तेज हुई निगरानी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। किसानों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग…

1 hour ago

रानीगंज में किन्नर रेखा रहस्यमय ढंग से लापता, बाजार में आक्रोश

सीसीटीवी में पुल तक दिखीं, झाड़ियों में मिला मोबाइल; 48 घंटे में खुलासे की मांग…

2 hours ago

कम्हरिंया खुर्द में नौ दिवसीय हनुमंत महायज्ञ का शुभारंभ, पंचांग पूजन से गूंजा गांव

वैदिक मंत्रोच्चारण और मंडप प्रवेश के साथ शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़…

3 hours ago