राजीवनगर महुआबारी मार्ग के निर्माण को लेकर कांग्रेसियों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

अगर 24 अगस्त तक नही शुरू हुआ निर्माण तो 25 को होगा धरना प्रदर्शन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर क्षेत्र के जर्जर सड़को के निर्माण में हो रही देरी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पर जाकर उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव को अपने मांगो से सम्बंधित पत्रक सौंप कर चेतावनी दिया कि अगर 24 अगस्त तक राजीवनगर से महुआबारी तक की जर्जर सड़क को ठीक नहीं किया गया तो राजीवनगर तिराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ता धरना देंगे। इस दौरान अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव बदरे आलम ने कहा कि 1 अगस्त को मुख्यमंत्री को सम्बोधित पत्रक उपजिलाधिकारी के माध्यम से दिया गया था लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नही हुआ। अब हम लोग मजबूरी में आंदोलन करने को बाध्य हैं। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि पूरे क्षेत्र की अधिकांश सड़के टूट गई है।सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है।रोज राहगीर असमय काल कलवित हो रहे हैं। ब्लॉक अध्यक्ष भागलपुर प्रेमलाल भारती ने कहा कि भाजपा को जन समस्याओं से कोई लेना देना नही है। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र ने कहा कि जनता अब इस सरकार से आजिज आ गई है, अब इसको बदलना ही आवश्यक है।ज्ञापन सौंपने वालों में रामबड़ाई प्रसाद,याहिया अंजुम, जमशेद आलम,सुच्चन खान,दिनेश एमरान अहमद,मकसूद अहमद, रामनाथ यादव, प्रमोद श्रीवास्तव, मोहम्मद हफीज,नुरुल हसन,इस्लाम खान,केदारनाथ, संजय कुमार आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

rkpshomnath

Recent Posts

मऊ में चाणक्य अकादमी का कराटे में दमदार प्रदर्शन! 8 पदक जीतकर हासिल किया चौथा स्थान, खिलाड़ियों ने बढ़ाया विद्यालय का मान

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। खेल के मैदान में प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत का दम दिखाते…

2 hours ago

मंदिरों, शिवालयों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की विशेष सतर्कता

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस…

2 hours ago

पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन में परेड की ली सलामी, पुलिसकर्मियों को कराया ड्रिल

शारीरिक और मानसिक फिटनेस पर दिया जोर, क्वार्टर गार्द, एमटी शाखा, डॉग स्क्वॉयड और यूपी-112…

3 hours ago

आज के दिन जन्मीं सिनेमा की खूबसूरत अदाकाराएं, साहित्य के महान रचनाकार और राजनीति के दिग्गज

इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं कई ऐसी शख्सियतें, जिनकी प्रतिभा और योगदान ने देश…

4 hours ago

मंगल की कक्षा में पहुंचा था मैरिनर-9, जानिए आज के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

कहीं बना गणराज्य, कहीं बदली दुनिया की तस्वीर, तो कहीं प्राकृतिक आपदा ने मचाई तबाही;…

4 hours ago

शुक्रवार को इन राशियों के चमकेंगे भाग्य, धन और करियर में सकते हैं नए अवसर

आज का पंचांग : 13 नवंबर 2026, शुक्रवार कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और…

4 hours ago