बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सेवायोजन कार्यालय, बलिया के परिसर में 30 जून 2025 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में विजन इंडिया-जी.एम.आर. इलेक्ट्रिक प्रा. लि. की ओर से टेक्निशियन, हेल्पर सहित विभिन्न पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का कैम्पस चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि चयन प्रक्रिया में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई (इलेक्ट्रिशियन), डिप्लोमा एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। चयन पूर्णत: अभ्यर्थियों की योग्यता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य है, क्योंकि चयन की संपूर्ण प्रक्रिया इसी पोर्टल के माध्यम से संचालित की जाएगी। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है, जिससे वे अपने कौशल के अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…
आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…
आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…
फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…