British Vogue कवर पर भारतीय सुंदरता का नया अध्याय

ब्रिटिश Vogue में छाईं भविता मांडवा: डस्की स्किन टोन के साथ भारतीय सुंदरता का नया वैश्विक चेहरा


नईदिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)भारतीय फैशन और सौंदर्य जगत के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है। भविता मांडवा ने British Vogue के कवर पर जगह बनाकर न सिर्फ अपनी पहचान मजबूत की, बल्कि डस्की स्किन टोन के साथ भारतीय महिलाओं की सुंदरता को वैश्विक मंच पर नई परिभाषा दी। भविता, प्रियंका चोपड़ा के बाद दूसरी भारतीय महिला हैं, जिन्हें ब्रिटिश Vogue में यह सम्मान मिला है।

ये भी पढ़ें – सब्जी मंडी से दिनदहाड़े स्पलेंडर बाइक चोरी, कसया में चोरों का बढ़ता आतंक

डस्की स्किन के साथ ग्लोबल पहचान
भविता मांडवा की उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने उस सोच को चुनौती दी है, जहां सुंदरता को अक्सर गोरे रंग से जोड़ा जाता रहा है। Vogue कवर पर उनकी मौजूदगी इस बात का प्रमाण है कि भारतीय सौंदर्य की विविधता अब दुनिया स्वीकार कर रही है।
हैदराबाद से फैशन की वैश्विक उड़ान
25 वर्षीय, 5 फुट 9 इंच लंबी भविता का जन्म एक तेलुगू परिवार में हुआ। बचपन हैदराबाद में बीता और उन्होंने Jawaharlal Nehru Technological University से आर्किटेक्चर में ग्रेजुएशन किया। आगे की पढ़ाई के लिए वे न्यूयॉर्क गईं, जहां फैशन जगत से उनका जुड़ाव गहरा हुआ।
मैथ्यू ब्लेज़ी और Chanel तक का सफर
न्यूयॉर्क में ही भविता की मुलाकात मशहूर डिजाइनर Matthieu Blazy से हुई। इसके बाद उन्होंने 2025 के स्प्रिंग/समर शो में स्पेशल मॉडल के रूप में रैंप वॉक किया। यही नहीं, भविता ने Chanel के Metiers d’Art 2026 शो की ओपनिंग कर इतिहास रच दिया—ऐसा करने वाली वे पहली भारतीय महिला बनीं।

ये भी पढ़ें – पीएम मोदी की मौजूदगी में भारत ने दिखाया सामरिक आत्मविश्वास
British Vogue के कवर पर भविता ऑरेंज फर जैकेट में नजर आईं, जिस पर काले और सफेद रंग की धारियां थीं। खुले, लहराते बाल, आत्मविश्वास से भरी मुस्कान और हैंगिंग एमरल्ड इयररिंग्स ने उनके लुक को खास बना दिया। बैकग्राउंड का चमकीला नीला रंग और टैगलाइन Feel the joy, A new mood of spring इस स्प्रिंग सीजन की ऊर्जा को दर्शाता है।
रंगभेद पर भविता का स्पष्ट संदेश
अपने इंटरव्यू में भविता ने कहा कि Chanel शो की ओपनिंग उनके लिए बेहद खास थी। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि भारत में रंगभेद एक सच्चाई है, लेकिन उनकी यह उपलब्धि साबित करती है कि सुंदरता का पैमाना बदला जा सकता है।

Editor CP pandey

Recent Posts

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिली पूरी रकम, सुरौली पुलिस ने खाते में लौटाए 20 हजार रुपये

त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने होल्ड कराई थी ठगी की धनराशि, पीड़ित ने…

9 hours ago

हत्या के प्रयास के मामले में दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में, एक आरोपी गिरफ्तार

मालगोदाम के पास से पकड़ा गया वांछित अभियुक्त, निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद…

9 hours ago

दुग्ध उत्पादन और गोसंरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशुपालक सम्मानित

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर पशुपालकों एवं गोशाला संचालकों को मिला सम्मान, सरकारी योजनाओं की दी…

10 hours ago

हर परिवार तक पहुंच रहा जनगणना का संदेश, ग्रामीणों को स्वगणना के लिए किया जा रहा प्रेरित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता…

10 hours ago

चौरीचौरा के पहाड़पुर में कथित अवैध खनन का मामला गरमाया, जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में अवैध खनन पर रोक लगाने…

10 hours ago

पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनाने का दिया गया प्रशिक्षण

जागरूकता शिविर में 14 पेंशनरों ने लिया हिस्सा, तीन का डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जारी वाराणसी…

10 hours ago