शेख सेमरी में 100 केवीए की जगह 250 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगा

बघौचघाट,देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
विधानसभा पथरदेवा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत शेख सेमरी में विगत कई माह से ग्रामीणों को बिजली फाल्ट,ट्रांसफार्मर जलने की कारण परेशानियां झेलनी पड़ती थीं।बिजली से संबंधित समस्याओं की जानकारी जब भाजपा के क्षेत्रीय विधायक प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को हुई तो उन्होंने तत्काल ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उपभोक्ताओं के सुविधाओं के अनुसार 100केवीए ट्रांसफार्मर के स्थान पर 250 केवीए का नया ट्रांसफार्मर तत्काल लगाने के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।ट्रांसफार्मर लग जाने के बाद रावा होने के बाद प्रधान संघ अध्यक्ष मुरारी मोहन शाही ने फीता काटकर आपूर्ति बहाल कराया।जहां भाजपा के पदाधिकारी समेत कार्यक्रम मौजूद रहे। देवरिया के बघौचघाट स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र के जे ई अमित कुमार भदौरिया की उपस्थिति में देर शाम को विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने मेहनत कर नया 250 केवीए का ट्रांसफार्मर बुधवार शाम को लगाने का काम किया गया। नया 250केबीए के ट्रांसफार्मर लग जाने से विद्युत क्षमता बढ़ गई है जिससे शेख सेमरी के ग्रामीण उपभोक्ताओं को अब राहत की सांस मिलेगी।और बार बार फाल्ट होने एवं ट्रांसफार्मर जलने की समस्या से निजात मिलेगी।इसको लेकर ग्रामीण उपभोक्ताओं ने प्रदेश कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही समेत विद्युत विभाग के जेई अमित कुमार भदौरिया को धन्यवाद देते हुए सराहना किए।

rkpnews@desk

Recent Posts

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

7 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

9 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

9 hours ago

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

9 hours ago

फार्मर आईडी सत्यापन: डीएम ने खलीलाबाद व मेहदावल में प्रगति परखी, शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

9 hours ago

थाना समाधान दिवस पर डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर…

9 hours ago