सड़क दुर्घटना में तत्काल समुचित इमरजेंसी इलाज के अभाव में अधेड़ की मौत

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
सुंदर पार महूंववा निवासी करीब 45 वर्षीय अधेड़ दीपक चौहान जिनकी कुल तीन संताने थी जिसमें एक बड़े लड़के की उम्र करीब 19 वर्ष एवं दूसरे नंबर की बेटी है जिसकी उम्र करीब 17 , एवं तीसरे नम्बर के बेटे की उम्र करीब 15 वर्ष बताई जा रही है। वहीं मृतक दीपक की ससुराल बख्शीगांव उर्फ कुर्मवली में बताई गई है। जो 24 अप्रैल गुरुवार के दिन अचानक सड़क दुर्घटना में पेड़ से टकरा कर घायल हो गए थे जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटा पर ले जाया गया तो था। किंतु स्थानीय स्तर के सरकारी सीएचसी एवं पीएचसी चिकित्सालयों पर इस प्रकार के गंभीर किस्म के दुर्घटना के शिकार आकस्मिक मरीजों के समुचित इलाज की व्यवस्था तक राज्य सरकार द्वारा बनकटा क्षेत्र को नहीं उपलब्ध कराई जा सकी है।
होने को तो इस ग्रामीण क्षेत्र में कहने मात्र के लिए सीएचसी एवं पीएचसी दोनों ही जरूर है। किंतु जैसे कहने मात्र को ही हैं जो कि सीएचसी बनकटा भुंडवार 32 बेड अस्पताल है, जबकि वहीं पीएचसी अस्पताल भैसही भी कुछ ही दूरी पर मौजूद है। किंतु फिर भी यहां इन अस्पतालों पर भी समुचित चिकित्सक आकस्मिक चिकित्सा इलाज हेतु विशेषज्ञ डॉक्टर सरकार द्वारा अभी तक सुलभ नहीं हो पाए हैं। जो सरकार के स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलते हुए सरकारी लापरवाही के कारक बने हुए हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के इन अस्पतालों में विशेषज्ञ डाक्टरों की तैनाती नहीं रहने एवं दुर्घटना के शिकार जनों के लिए आकस्मिक चिकित्सा विशेषज्ञ की तैनाती नहीं होने के कारण जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कालेज को अक्सर रेफर किए जाने की खबर सामने आती रहती हैं। जो कि आए दिन ही रेफर मरीज की बीच रस्ते में ही जान चली जाती है।वहीं रेफर कीए जाने की परम्परा से बाज आने की हिदायत करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महराज निरंतर दिखाई देतेहैं।संसाधन के अभाव में भाटपार रानी तहसील के बनकटा ब्लाक क्षेत्र के ग्रामीणों को रेफर सिस्टम की मार झेलने में अक्सर ही अपनी जान गंवा कर इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है। जिसने आज एक और इस सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के गरीब दीपक चौहान 45 की जान बीच रास्ते ही रेफर की मार झेलने में ही चली गई हैं। खबर सूत्रों से।

rkpnews@desk

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

7 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

7 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

7 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

7 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

7 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

7 hours ago