लू और गर्मी से सड़कों पर लाकडाउन जैसा सन्नाटा

सादुल्लानगर/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।गुरुवार को इलाके में गर्मी ने दशकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अप्रैल महीने में ही लू के तेज थपेड़ों ने लोगों को दिन के समय घरों में कैद कर दिया। आसमान से बरसती आग जैसी धूप के चलते सड़कों पर कर्फ्यू जैसा सन्नाटा छा गया। बुजुर्गों ने बताया कि उन्होंने वर्षों बाद ऐसी झुलसाती गर्मी देखी है।
सुबह से ही तेज गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया था। दोपहर होते-होते हालात और भी बदतर हो गए। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे इंसान तो दूर, पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आए। लोग गर्मी से बचने के लिए छांव और पानी की तलाश में भटकते दिखे।
कस्बा निवासी राधेश्याम, विष्णु गुप्ता, विपिन, राजेश, मुन्नीलाल, नंदकिशोर, सूरज, अनूप और गोपाल आदि ने बताया कि दशकों बाद अप्रैल में ऐसी भीषण गर्मी देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि दोपहर के समय सड़कों पर जिस तरह सन्नाटा पसरा रहा, वह किसी लाकडाउन या कर्फ्यू से कम नहीं था।
स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि तेज धूप से बचें, दिन के समय घरों से अनावश्यक बाहर न निकलें और खूब पानी पिएं।

rkpnews@desk

Recent Posts

अनुच्छेद 21 की व्यापक व्याख्या: सुप्रीम कोर्ट ने डॉग लवर्स की सभी याचिकाएं खारिज कीं

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक रुख: जनसुरक्षा बनाम पशु अधिकार बहस में नया…

21 hours ago

पंचायत चुनाव को लेकर गरमाई सियासत, प्रधान संगठन ने प्रशासनिक कार्रवाई पर उठाए सवाल

पंचायत चुनाव टलने की चर्चाओं के बीच प्रधान संगठन आक्रोशित, लखनऊ महासम्मेलन में जाने से…

1 day ago

पुराने कलेक्ट्रेट में एसी आउटडोर चोरी सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

रात्रि ड्यूटी न होने से हुई घटना, CRO कोर्ट परिसर में बढ़ी चिंता गोरखपुर(राष्ट्र की…

1 day ago

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल तेज

ब्लॉक सभागारों में आयोजित हुआ जागरूकता कैंप संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के…

1 day ago

ज्ञान भारतम् मिशन के तहत पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण को लेकर कार्यशाला आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार द्वारा संचालित ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत…

1 day ago

बड़े मंगलवार पर विशाल भंडारे का आयोजन, भक्तिमय माहौल में हुआ प्रसाद वितरण

हनुमानगढ़ी मंदिर पर बड़े मंगलवार के अवसर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हजारों लोगों ने…

1 day ago