भटनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
विकास खण्ड भटनी सभागार मे पंचायतीराज विभाग के तत्वाधान मे राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश की पंचायत को सजीव प्रसारण (वर्चुअल ) के माध्यम से सम्बोधित किया गया।
विकास खण्ड भटनी के बीडीओ परशुराम राम ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहाँ शासन की जड़ें जन-जन तक पहुँचाने के लिए पंचायती राज व्यवस्था को लागू किया गया है। गाँवों के विकास और ग्रामीण जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पंचायती राज व्यवस्था एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रणाली है। इसी व्यवस्था की महत्ता और इसके योगदान को सम्मान देने के लिए, पंचायती राज दिवस मनाया जाता है।
उक्त कार्यक्रम मे स्वच्छ सुजल गांव का संकल्प भी लिया गया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए अजय दूबे ने बताया कि राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के आयोजन के माध्यम से 73वें संविधान संशोधन पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा प्रदान किए जाने तथा त्रिस्तरीय पंचायत की ग्रामीण विकास में भूमिका को प्रभावी रूप से प्रचारित एवं प्रसारित करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम मे अजय मिश्रा, धनंजय कुशवाहा, दीनदयाल चौहान, संकटाप्रसाद शास्त्री,जनरंजन गौतम, जीतेन्द्र यादव, जयप्रकाश , शैलेश गिरी, कमलेश यादव, संतोष शर्मा, हरीशरण यादव,सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे।
Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…
फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…
वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…
त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…