जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वेयरहाउस परिसर में आयोजित हुई बैठक

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचक नामावली के आगामी गहन पुनरीक्षण की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में ईवीएम/वीवीपैट गोदाम के मासिक निरीक्षण से पूर्व वेयरहाउस प्रांगण में समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद के सभी सात विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों – 357-बेल्थरा रोड (अ0जा0), 358-रसड़ा, 359-सिकन्दरपुर, 360-फेफना, 361-बलिया नगर, 362-बांसडीह एवं 363-बैरिया से संबंधित सामान्य सूचनाएं साझा की गईं। इनमें मतदान स्थल, मतदान केन्द्रों की संख्या, निर्वाचकों की संख्या, जेंडर रेशियो, ईपी रेशियो सहित 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदेय स्थलों के सम्भाजन पश्चात मतदेय स्थलों की संभावित वृद्धि संबंधी जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने बताया कि 31 जुलाई को हुई पिछली बैठक में राजनैतिक दलों से विधानसभावार/बूथवार बीएलओ नियुक्त कर सूची उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया था। इस संदर्भ में समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव बीरबल राम ने जानकारी दी कि उनकी पार्टी ने सूची उपलब्ध करा दी है। अन्य दलों से भी शीघ्र सूची उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बीएलओ नियुक्त होने से कार्य में पारदर्शिता आएगी और निर्वाचक नामावली को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाया जा सकेगा। बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि पंचायत निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन हो चुका है। अब बीएलओ घर-घर जाकर 01.01.2025 की अर्हता तिथि के आधार पर पात्र निर्वाचकों के नाम जोड़ने तथा मृतक/अनर्ह/डुप्लीकेट नाम विलोपित करने का कार्य कर रहे हैं। इस कार्य को पारदर्शी बनाने में राजनैतिक दलों से सहयोग अपेक्षित है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार गुप्ता, सीआरओ त्रिभुवन सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अख्तर हसन समेत विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

Afghanistan-Pakistan Tension: अफगान सेना की सर्जिकल स्ट्राइक, पाक सेना के ठिकाने तबाह, 3 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…

2 hours ago

Maharajganj Road Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो की मौत, महिला गंभीर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क…

2 hours ago

Agra Hanuman Janmotsav: अंजलि धाम में भव्य शोभायात्रा और ‘बाबा हनुमान’ जन्म की अनोखी प्रस्तुति

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आवास विकास क्षेत्र स्थित अंजलि धाम में हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष…

2 hours ago

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

12 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

12 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

12 hours ago