Categories: शिक्षा

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में OL और ODL पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन शुरू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर ऑनलाइन एंड डिस्टेंस एजुकेशन के अंतर्गत ऑनलाइन लर्निंग (OL) और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) कार्यक्रमों में फरवरी-2026 सत्र के लिए स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इन पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश

विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक और परास्नातक स्तर पर निम्न कोर्स संचालित किए जा रहे हैं—

• B.Com
• M.Com
• BBA
• MBA
• M.A. (इंग्लिश, इकोनॉमिक्स, एजुकेशन, पॉलिटिकल साइंस, सोशियोलॉजी)
• M.A./M.Sc गणित

इन सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंड पूरा करना अनिवार्य है।

नौकरीपेशा, गृहिणी तथा अन्य इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए यह कार्यक्रम विशेष रूप से उपयोगी है। डुअल डिग्री प्राप्त करने के इच्छुक छात्र-छात्राएं भी इन कार्यक्रमों में आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़े – अमेरिका में लापता भारतीय छात्र साकेत का शव बरामद

आवेदन प्रक्रिया कैसे करें?

• विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://ddugu.ac.in/ पर जाएं।

• Online Learning (OL) / Open & Distance Learning (ODL) लिंक पर क्लिक करें।

• ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
प्रवेश से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

सहायता और परामर्श

प्रवेश प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अभ्यर्थी वेबसाइट पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर या लिंक के माध्यम से काउंसलर से संपर्क कर सकते हैं। आवश्यकता पड़ने पर विश्वविद्यालय परिसर में जाकर सीधे परामर्श भी लिया जा सकता है।

ये भी पढ़े – शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर मऊ को ऐतिहासिक सौगात: 9.38 करोड़ से बने भव्य घाटों का लोकार्पण

Karan Pandey

Recent Posts

झांसी में SSP ऑफिस के बाहर किन्नरों का बवाल, सड़क जाम से मचा हड़कंप; पांच गिरफ्तार

AI निर्मित झांसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बधाई मांगने के क्षेत्र को लेकर किन्नरों के…

8 hours ago

पटना जंक्शन वाले महावीर मंदिर जाने से पहले जान लें यह बदलाव, आरती का समय हुआ आधा घंटा पहले

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। पटना जंक्शन स्थित प्रसिद्ध श्री महावीर मंदिर में हनुमान जी के…

10 hours ago