छात्र कल्याण की दिशा में बड़ा कदम: ऐश्प्रा फाउंडेशन ने लगाए आरओ वॉटर प्लांट

कुलपति ने किया लोकार्पित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। ऐश्प्रा फाउंडेशन, गोरखपुर के सौजन्य से दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स छात्रावास तथा अंतरराष्ट्रीय मैत्री छात्रावास में निःशुल्क आरओ एवं चिल्ड वॉटर प्लांट स्थापित किए गए। इन प्लांट्स का लोकार्पण कुलपति प्रो. पूनम टंडन द्वारा किया गया। फाउंडेशन इससे पूर्व भी विश्वविद्यालय में कुल पाँच शुद्ध पेयजल प्लांट स्थापित कर चुका है, जो सभी जल संरक्षण के निर्धारित मानकों पर आधारित हैं।
आरओ वॉटर प्लांट लगने से छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों को निःशुल्क स्वच्छ, शुद्ध और ठंडा पेयजल उपलब्ध होगा। इन प्लांट्स की उन्नत तकनीक आरओ प्रक्रिया में निकलने वाले अतिरिक्त जल को सीधे भूगर्भ में पहुंचाती है, जिससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिलता है। इस प्रकार यह व्यवस्था स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।
लोकार्पण के दौरान कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि स्वच्छ पेयजल प्रत्येक विद्यार्थी का मूल अधिकार है और विश्वविद्यालय छात्रों के स्वास्थ्य व जीवन-स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं द्वारा मिल रहे सहयोग को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ऐसे कार्य शिक्षा संस्थानों में सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान हैं।
कार्यक्रम में शामिल ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के डायरेक्टर अतुल सर्राफ ने बताया कि उनका उद्देश्य शुद्ध जल उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि जल संरक्षण को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाना भी है। उन्होंने कहा कि इन प्लांट्स में पानी को शुद्ध करने के बाद आरओ प्रक्रिया से उत्पन्न अतिरिक्त जल को भूगर्भ में भेजकर जल संरक्षण का संतुलन बनाए रखा जाता है।
उद्घाटन कार्यक्रम में डीएसडब्ल्यू प्रो. अनुभूति दुबे, मुख्य अभिरक्षक प्रो. शिवाकांत सिंह, प्रो. धनंजय कुमार, चीफ प्रॉक्टर डॉ. टी. एन. मिश्रा, डॉ. ओमप्रकाश सिंह, डॉ. मनीष पाण्डेय, डॉ. मीतू सिंह, डॉ. कृपामणि, डॉ. हरीशचंद्र पाण्डेय, डॉ. विकास राना सहित कई शिक्षक, गणमान्य व्यक्ति एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

न्यायपालिका की लक्ष्मण रेखा: आदेश की अवहेलना और अवमानना में क्या है अंतर?

लेखक: डॉ. सत्यवान सौरभ न्यायपालिका लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ है, लेकिन किसी भी संवैधानिक…

50 minutes ago

देवरिया से कौशाम्बी जाएंगे संजय कुमार रेड्डी, SP अभिजित आर. शंकर ने स्मृति चिह्न देकर बढ़ाया सम्मान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस लाइन देवरिया में शुक्रवार, 27 नवंबर को भावुकता और सम्मान…

3 hours ago

आशा लाइब्रेरी संविधान पर परिचर्चा का आयोजन

संवैधानिक मूल्यों का पालन करते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने की दी गयी सीख अधिकार के…

4 hours ago

गांधी नगर वार्ड को मिली विकास की सौगात, सीसी रोड और नाली निर्माण शुरू

जर्जर सड़क और जल निकासी की समस्या से मिलेगी निजात, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता…

4 hours ago

विद्यालयों में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को दिलाई गई शपथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में अंतर्राष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस के अवसर…

4 hours ago

कामकाजी पेशेवरों के लिए बीबीएयू में एमबीए का मौका, पंजीकरण शुरू

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

4 hours ago