Categories: Uncategorized

सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

सिकन्दरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

बंशी बाजार दुहा मार्ग पर डूंहा बिहरा गांव के समीप गुरुवार की शाम दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान डूंहा बिहरा निवासी 22 वर्षिय विनय राजभर पुत्र शिवचरण राजभर के रूप में हुई है।

विनय राजभर गुरुवार शाम लगभग 4:00 बजे सिकन्दरपुर से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे डूंहा बिहरा गांव के पास पहुंचे, उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े विद्युत पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिकन्दरपुर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बलिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

5 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

9 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

10 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

10 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

10 hours ago

सेवानिवृत्ति समारोह में अनिरुद्ध प्रसाद की ईमानदार सेवाओं की हुई सराहना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…

10 hours ago