योगाभ्यास में अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में जनपद वासियों ने किया प्रतिभाग

जनपद के नोडल अधिकारी मंडलायुक्त ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद के नामित नोडल अधिकारी मंडलायुक्त आजमगढ़ मंडल विवेक ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश, अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विजेंद्र कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी संजय गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी सोमनाथ गुप्ता, जिला उद्यान अधिकारी संदीप गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी किरन वर्मा, डीसी मनरेगा उपेंद्र पाठक, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉक्टर अंजु गुप्ता, वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉक्टर अरविंद कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में उपस्थित जनपदवासियों/सम्भ्रांत नागरिकों ने योगाभ्यास किया। इसके अलावा बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ ही महिला एवं वृद्धजन सहित बच्चे भी योगाभ्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।नयोग प्रशिक्षकों द्वारा अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, ताड़ासन, वज्रासन, अर्ध चक्रासन, ग्रीवा संचालन, कटी संचालन, बटरफ्लाई एवं वृक्षासन आदि का अभ्यास कराया गया। मीडिया से बात करते हुए मंडलायुक्त ने स्वस्थ रहने हेतु योग अभ्यास को आवश्यक बताया तथा 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद वासियों को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि योग के प्रति लोगों को जागरूक रहना चाहिए जिससे मन मस्तिष्क के साथ ही स्वस्थ शरीर का भी विकास हो सके। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने कहा कि प्रतिदिन आधा घंटा योग करने से शरीर मस्तिष्क एवं शरीर स्वस्थ रहते हैं। अतः सभी को योग अवश्य करना चाहिए। कार्यक्रम के उपरांत नोडल अधिकारी द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित किए जाने पर संबंधित कर्मचारियों/ अधिकारियों के साथ ही योग प्रशिक्षकों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर सत्येंद्र कुमार साहू ने बताया कि जनपद मुख्यालय के अलावा समस्त तहसीलों ल, समस्त विकास खण्डों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन कराया गया।

Karan Pandey

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

2 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

3 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

3 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

3 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

3 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

3 hours ago