पारिवारिक कलह से परेशान पति ने कराया पत्नी का दूसरे युवक से निकाह, तीन बच्चे भी सौंपे — वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के सरूरपुर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक विवाद और लगातार झगड़ों से परेशान एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का दूसरे युवक से निकाह करवा दिया। यही नहीं, उसने तीनों बच्चों को भी उसी युवक के सुपुर्द कर दिया। यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पारिवारिक विवाद बना बड़ी वजह

जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति का अपने परिजनों से संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। उसका आरोप है कि रिश्तेदार उसके ससुरालियों द्वारा बनाए गए मकान और जमीन पर कब्जा करना चाहते थे। यहां तक कि उन्होंने उस पर हमला भी कराया ताकि उसकी पत्नी को झूठे केस में फंसाकर संपत्ति हड़प सकें।

लगातार तनाव और झगड़ों से परेशान होकर व्यक्ति ने समाज के सामने अपनी पत्नी का निकाह दूसरे युवक से कराने का फैसला लिया। बताया जा रहा है कि यह निकाह दोनों पक्षों की रजामंदी से संपन्न कराया गया।

समाज के सामने सौंपे पत्नी और बच्चे

निकाह के दौरान पति ने समाज के सामने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को उस युवक को सौंप दिया।
पीड़ित ने पुलिस को लिखित बयान में कहा कि उसकी पत्नी और उसका नया पति जब तक चाहें साथ रह सकते हैं, उसे इस रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं है। उसने यह भी कहा कि वह उनकी खुशहाल जिंदगी की कामना करता है।

पुलिस ने कही यह बात

एसओ अजय शुक्ला ने बताया कि मामला आपसी सहमति से निपटाया गया है।

“दोनों पक्षों की रजामंदी से निकाह कराया गया है। यदि किसी भी पक्ष को कोई व्यक्ति परेशान करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”

समाज में बनी चर्चा का विषय

यह अनोखा मामला पूरे गांव और आसपास के इलाकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि यह एक अद्भुत लेकिन शांतिपूर्ण समाधान है, जो परिवारिक तनाव और कलह की वजह से लिया गया।

Karan Pandey

Recent Posts

वरिष्ठ नेता महेंद्र यादव का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर

देवरिया/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिले के वरिष्ठ नेता और सामाजिक रूप से सक्रिय व्यक्तित्व…

1 hour ago

Deoria News: निषादराज गुह्य जयंती पर गूंजे सामाजिक उत्थान के स्वर, श्रीराम-निषाद मित्रता बताई अनुकरणीय

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रभु श्रीराम के परम मित्र व श्रृंगवेरपुर के महाराजा निषादराज गुह्य…

6 hours ago

डीएम दिव्या मित्तल की सख्ती: शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद की बरहज तहसील में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस…

13 hours ago

कुशीनगर हॉकी प्रतियोगिता में रोमांच चरम पर, 24 मार्च को फाइनल मुकाबला

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित…

14 hours ago

नवरात्रि पर बेटी बचाओ अभियान: नुक्कड़ नाटक से जागरूकता का सशक्त संदेश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में विकास और सुशासन के 9 वर्ष पूर्ण होने…

14 hours ago

बाल लीलाओं के रस में सराबोर हुआ भक्तों का मन

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पथरा बाजार क्षेत्र के गौरी पाठक स्थित श्री राम…

14 hours ago