श्रीमद् भागवत कथा में श्रोताओं की भारी भीड़ उमड़ी

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
दिवा पूर्व में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा में भागवत प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा के चौथे दिन भगवान श्री कृष्ण के जन्म की कथा सुनकर भावविभोर हुए श्रोतागण, वृंदावन से आए हुए आचार्य राघवेंद्र महाराज के मुखार बिंदु द्वारा बहुत ही मार्मिक कथा का आयोजन चल रहा है। जहां एक तरफ भक्त भगवान कृष्ण की कथा सुनकर नाचने के लिए मजबूर हो गए वहीं दूसरी तरफ देवकी और वसुदेव की करुण कथा सुनकर भक्तों की आंखों में आंसू आ गए,कथा में उपस्थित नगरसेवक एवं समाजसेवक शैलेश मनोहर पाटिल ने महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया और महाराष्ट्र उत्तर भारतीय महासंगठना द्वारा आयोजित ये कथा 17 अप्रैल तक चलेगी, आखिरी दिन माता का जागरण और भंडारे के साथ कथा का समापन होगा।
आयोजक सचिन विश्वकर्मा ने बातचीत में बताया कि यह कार्यक्रम आपसी सौहार्द भाईचारा और जनमानस में भक्ति भावना जागने के लिए किया जा रहा है,जो नई युवा शक्ति है उनको सनातन धर्म के बारे में हर एक बातें जानना जरूरी है और इसके लिए भागवत कथा एक महत्वपूर्ण माध्यम है संघटना अध्यक्ष सुशील पांडेय, सचिव राम सजीवन दुबे, एवं नरेंद्र शर्मा, बजरंगबली शर्मा, दिवाकर पांडे, प्रशांत दुबे, ध्रुव कुमार तिवारी, चंदन सिंह सहित आदि लोग आयोजन को सफल बनाने में लगे हुए है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

2023 बैच के आईपीएस अरुण कुमार एस ने सीओ कैंट का पदभार संभाला

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…

14 hours ago

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनीं 40 महिलाओं की फरियाद

घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…

14 hours ago

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता: जनक नंदिनी

महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…

15 hours ago

यूपीएसआई परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…

15 hours ago

जनगणना–2027 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण शुरू

कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…

15 hours ago

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

1 day ago