छत्तीसगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
राष्ट्रीय कवि संगम इकाई मुंगेली, छत्तीसगढ़ के द्वारा ऑनलाइन भव्य काव्य गोष्ठी व सम्मान समारोह आयोजित की गई। सर्वप्रथम सरस्वती वंदना विभा, नविशा, सोनी, मुंगेली और स्वागत गीत लोकेश कुमार साहू प्रतापपुर ने प्रस्तुत किये। मंच संचालन का कार्य अनिल जायसवाल बिलासपुर ने किया। काव्य गोष्ठी के मुख्य अतिथि मीर अली मीर रायपुर थे, इन्होंने कवियों को एकांत चिंतन, विचार सूत्र, कविता में संस्कार एवं संस्कृति और अंतर्मन की अनुभूति से साहित्य सृजन करने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि नंदिता माजी शर्मा मुंबई महाराष्ट्र और मुस्कान केशरी मुजफ्फरपुर बिहार थी। यह काव्य गोष्ठी इकाई के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार यादव के अध्यक्षता में आयोजित की गई, आमंत्रित स्वर कवि एवं कवयित्रियाँ- संजय कुमार श्रीवास्तव लखीमपुर खीरी उत्तरप्रदेश, सुरेश बन्छोर तालपुरी पाटन भिलाई, रामा साहू संयम मुंगेली, बलराम यादव देवरा मध्यप्रदेश, संध्या राव गौरेला पेंड्रारोड, ओ.पी.कौशिक रतनपुरिहा पेंड्रा, देवप्रसाद पात्रे मुंगेली, परवीन बेबी दिवाकर मुंगेली, मुकेश कुमार सोनकर भाठागाँव रायपुर, सागर केशरवानी घुठेरा नवागाँव मुंगेली, कृष्ण कुमार तिवारी सारधा लोरमी, जितेंद्र कुमार वैष्णव सारधा लोरमी, अनिल जांगड़े सरगांव, बुद्ध सिंह बैगा झरिया लोरमी, राजसिंह बैगा टिंगीपुर लोरमी, रविकांत वर्मा बिलासपुर, कुश कुमार साहू मोपर भाटापारा, पुहुप राम पुष्पराज निषाद मोपर बलौदाबाजार और रतन किर्तनिया रविंद्रनगर कांकेर सहित सभी साहित्यकारों ने नव वर्ष, छत्तीसगढ़ की महिमा, विनम्रता, देश भक्ति, प्रेम, प्रेरणा, संघर्ष, युग पुरुष, भक्ति, संगत के गुण, किसान, सभ्यता, संस्कृति और बचपन की यादें शीर्षक के तहत काव्य पाठ किये। सभी साहित्यकारों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। काव्य गोष्ठी के अंत में जिलाध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने आभार प्रकट किये।
डाक विभाग का राजस्व 55 फीसदी बढ़ा, पोस्टल वारियर्स अभियान की समीक्षापोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार…
मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य को शासन से राहत, देवरिया वापसी की अटकलें ते देवरिया…
सोते समय सिर पर धारदार हथियार से किए चार वार, 17 संदिग्धों से पूछताछ के…
25 साल से सेवा सुरक्षा की आस, शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया सांकेतिक…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को थाना…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसड़ा क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मां-बेटी की हत्या के मामले…