श्याम शक्ति धाम मंदिर के सातवें वार्षिकोत्सव पर निकाली भव्य निशाना यात्रा

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। श्याम शक्ति धाम मंदिर के सातवें वार्षिकोत्सव पर हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं विश्वास के साथ निशान यात्रा निकाला गया। श्रीराम जानकी मंदिर ठाकुर द्वारा से खाटू श्याम की निशान यात्रा ढोल नगाड़े के साथ निकली गई। खाटू श्याम की मनमोहक झांकी सजाई गई थी। मारवाड़ी समाज के महिला, पुरूष व बच्चे श्रद्धालु बाबा खाटू श्याम का निशान लेकर चल रहे थे।चौक चौराहे पर फूलों की वर्षा हो रही थी बाबा खाटू श्याम हनुमान जी महाराज के जयकारे से पूरा नगर भक्ति में हो गया।
यात्रा मंदिर से जयसवाल मोहल्ला, हनुमान चौक, काली मंदिर चौराहा, रेलवे स्टेशन चौराहा, घंटा चौक, अस्पताल चौराहा, गांधी चौक होते हुए श्याम मंदिर पर पहुंच कर निशान बाबा को अर्पण किया।
मन्दिर पर श्याम भजन, नृत्य नाटक व धार्मिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देखकर भक्त झूम उठे। इसके उपरांत गुरुद्वारा, श्री गुरु सिंह सभा व जयसवाल समाज प्रकाश स्वीट सोनौली द्वारा प्रसाद वितरित किया गया।
इस दौरान चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी, अनिल तुलस्यान,अनिल चोखानी, शिव अग्रवाल, विवेक चोखानी, गोल्डी चोखानी, कमल पोद्दार, शंकर मोदी, गौतम जोशी, जितेंद्र जायसवाल, पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान, सुमित पोद्दार, जेपी गर्ग, गोपाल खेतान, मनोज अग्रवाल, संतोष अग्रहरि, रोशनी मोदी, शिवांगी खेतान, सरिता मित्तल, इंदू गोयल, कविता बेरीवाल, योगिता जोशी, स्वाति पोद्दार, रुचि पोद्दार, सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

4 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

6 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

6 hours ago

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

6 hours ago

फार्मर आईडी सत्यापन: डीएम ने खलीलाबाद व मेहदावल में प्रगति परखी, शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

6 hours ago

थाना समाधान दिवस पर डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर…

6 hours ago