पुनौराधाम में बनेगा भव्य जानकी मंदिर: अमित शाह करेंगे शिलान्यास, 882 करोड़ की परियोजना मिथिला की पहचान को देगी नया आयाम

सीतामढ़ी (राष्ट्र की परम्परा) मिथिला की पुण्यभूमि पर आस्था का एक और भव्य केंद्र आकार ले रहा है। सीतामढ़ी जिले के पुनौराधाम में माता सीता को समर्पित भव्य जानकी मंदिर का निर्माण कार्य शुक्रवार से आरंभ होने जा रहा है। इसका शिलान्यास देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा विधिवत रूप से किया जाएगा। यह आयोजन अयोध्या के राममंदिर की तर्ज पर श्रद्धा, भव्यता और परंपरा का संगम होगा।

67 एकड़ में फैलेगा मंदिर परिसर, 2028 तक होगा निर्माण पूरा

जानकी मंदिर परिसर का निर्माण 67 एकड़ भूमि में किया जा रहा है, जिसकी कुल अनुमानित लागत ₹882.87 करोड़ है। मंदिर की ऊंचाई 151 फीट होगी और इसके 2028 तक पूर्ण होने की संभावना है। इस निर्माण से न केवल मिथिला की सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ किया जाएगा, बल्कि धार्मिक पर्यटन और स्थानीय रोजगार को भी एक नई दिशा मिलेगी।

धार्मिक महत्व से परिपूर्ण आयोजन

इस ऐतिहासिक अवसर को विशेष बनाने के लिए कई धार्मिक प्रतीकों और पारंपरिक वस्तुओं को शामिल किया गया है।जयपुर से मंगवाया गया चांदी का कलश देश के 21 प्रमुख तीर्थ स्थलों की मिट्टी ,31 पवित्र नदियों का जल

इसके अलावा, तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर 50 हजार लड्डुओं का निर्माण किया जा रहा है, जिसके लिए दक्षिण भारत के विशेष कारीगरों को सीतामढ़ी बुलाया गया है। लड्डू निर्माण से पूर्व गंगा समेत 11 नदियों के जल से ‘संकल्प स्नान’ की रस्म अदा की जाएगी।

डिजिटल माध्यम से होगा ऐतिहासिक और धार्मिक प्रस्तुतीकरण

मंदिर परिसर को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किया जाएगा। माता सीता के जीवन से जुड़े प्रसंगों, प्रमाणों और कथाओं को डिजिटल माध्यम से दर्शाया जाएगा, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु इस धार्मिक-सांस्कृतिक धरोहर को गहराई से समझ सकें।

आस्था, परंपरा और आधुनिकता का मिलेगा अद्वितीय संगम

पुनौराधाम को माता सीता का जन्मस्थान माना जाता है, और इस पवित्र भूमि पर बनने जा रहा यह मंदिर आने वाले समय में मिथिला, बिहार और भारत की आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा। यहाँ आस्था, परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत समन्वय देखने को मिलेगा।यह परियोजना न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह बिहार को राष्ट्रीय धार्मिक मानचित्र पर एक सशक्त स्थान दिलाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकती है।

Editor CP pandey

Recent Posts

यूपी बोर्ड रिजल्ट: 10वीं में कलीम, 12वीं में पूनम टॉपर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा वर्ष 2026 के…

1 hour ago

30 लाख के 101 मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपे—महराजगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल नेतृत्व में जनपद पुलिस ने तकनीक…

2 hours ago

अस्मिता खेल प्रतियोगिता में बालिकाओं ने दिखाया दम, कबड्डी और हैण्डबाल मुकाबले संपन्न

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय खेल प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश ओलम्पिक एसोसिएशन के तत्वावधान में…

2 hours ago

शांति व्यवस्था सुदृढ़ करने को पुलिस का पैदल गश्त और सघन वाहन चेकिंग अभियान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के…

2 hours ago

गर्मी को देखते हुए जनपद न्यायालय का समय बदला, 1 मई से सुबह 7 बजे शुरू होगी सुनवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भीषण गर्मी और उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में जनपद…

2 hours ago

आईपीएमएस पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य, 26 अप्रैल तक मौका, चूकने पर लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कीटनाशक दवाओं की बिक्री में पारदर्शिता और निगरानी व्यवस्था मजबूत करने…

3 hours ago