गोंडा – बलरामपुर जनपद की सीमा पर बनेगा भव्य प्रवेश द्वार

बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी अरविंद सिंह द्वारा गोंडा बलरामपुर रोड पर ग्राम बहादुरपुर में जनपद की सीमा पर प्रस्तावित भव्य प्रवेश द्वार स्थल का निरीक्षण किया गया।गोंडा बलरामपुर रोड पर जनपद की सीमा पर बनने वाला भव्य प्रवेश द्वार बौद्ध सर्किट के एंट्रेंस द्वार के रूप में कार्य करेगा। जिलाधिकारी द्वारा भव्य प्रवेश द्वार के स्थल के निरीक्षण के दौरान दोनों ओर सुंदर लाइटनिंग किए जाने एवं विशेषताओं/स्थलों आदि को अंकित किए जाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी के विशेष प्रयास से एनएच से भव्य प्रवेश द्वार बनाए जाने की सैद्धांतिक सहमति प्राप्त हो गई है। चीनी मिल बलरामपुर द्वारा शीघ्र ही सीएसआर फंड से भव्य प्रवेश द्वार निर्माण की सहमति प्रदान की गई है उनके द्वारा निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारंभ कराया जाएगा। भव्य प्रवेश द्वार बनने से जनपद में आने वाले लोगों को सुखद अनुभव होगा, प्रवेश द्वार पर लोगों के सत्कार के लिए स्लोगन लिखे जाएंगे वही सीमा के बाहर जाने वाले लोगों के लिए आभार व्यक्त किया जाएगा। जनपद में प्रवेश करने वाले एवं बाहर जाने वाले लोग जनपद की विशेषताओं एवं महत्व से परिचित होंगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

पीपीगंज में छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल: जबरन संबंध का दबाव, जांच के आदेश

गोरखपुर/पीपीगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पीपीगंज थाना क्षेत्र में इंटर की एक छात्रा ने कारोबारी के…

3 hours ago

प्रयागराज कोर्ट का आदेश: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR दर्ज होगी

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। प्रयागराज की विशेष पॉक्सो अदालत ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ…

4 hours ago

Samajwadi Party का बागियों के लिए ‘वापसी फॉर्मूला’: राज्यसभा वोट से खुलेगा रास्ता

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Samajwadi Party (सपा) ने अपने बागी विधायकों की घर वापसी के…

4 hours ago

क्या कहता है आपका मूलांक? जानें इस सप्ताह का अंक ज्योतिष भविष्यफल

साप्ताहिक मूलांक राशिफल: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत भविष्यफल, जानें इस सप्ताह का…

5 hours ago

22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: विश्व इतिहास में आज का दिन क्यों खास है?

22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: समय की धारा में एक दिनइतिहास सीधी रेखा नहीं है;…

5 hours ago

जानिए आज का राहुकाल और शुभ मुहूर्त एक नजर में

🕉️ Panchang 22 February 2026 (रविवार) – संपूर्ण वैदिक पंचांगतिथि: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पंचमी (11:10…

6 hours ago