उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोह में विकास और संस्कृति का भव्य प्रदर्शन

मऊ।(राष्ट्र की परम्परा)l उत्तर प्रदेश राज्य की स्थापना के गौरवशाली अवसर पर 24 जनवरी 2026 को जनपद मऊ के जीवन राम छात्रावास मैदान में भव्य और गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विकास, संस्कृति, जनकल्याण और सामाजिक सौहार्द का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया, जिसके साथ ही उत्तर प्रदेश की समृद्ध विरासत, सांस्कृतिक परंपराओं और विकास यात्रा को समर्पित आयोजन की औपचारिक शुरुआत हुई। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और आम नागरिक उपस्थित रहे।
विभागीय स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए सूचना एवं जागरूकता स्टॉल कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहे। मुख्य अतिथि डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने सभी स्टॉलों का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की जानकारी ली।
विशेष रूप से बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रदर्शित टीएलएम (Teaching Learning Material) और उद्यान विभाग द्वारा जैविक कृषि से उत्पादित साग-सब्जियों की उन्होंने सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे स्टॉल न केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हैं, बल्कि आम जनता को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी प्रेरित करते हैं।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
कार्यक्रम के दौरान संस्कृति विभाग के नामित कलाकार रामकरन द्वारा प्रस्तुत भजन और उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
सोनी धापा बालिका इंटर कॉलेज, रामस्वरूप भारती विद्यालय, लिटिल फ्लावर स्कूल, अमृत पब्लिक स्कूल तथा प्राथमिक विद्यालय कईयां के बच्चों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत, लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा।
प्राथमिक विद्यालय कईयां के बच्चों की विशेष सराहना
मुख्य अतिथि डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने विशेष रूप से प्राथमिक विद्यालय कईयां के बच्चों द्वारा प्रस्तुत लोक नृत्य एवं गायन की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद बच्चों ने जिस आत्मविश्वास और कला कौशल का प्रदर्शन किया है, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने बच्चों को तैयार करने वाले शिक्षकों और शिक्षिकाओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि शिक्षक समाज की नींव होते हैं।
जनपद का विकास ही प्रदेश और देश के विकास की नींव: डॉ. धर्मेंद्र सिंह
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि जब कोई जनपद विकास के पथ पर आगे बढ़ता है, तभी प्रदेश और देश भी विकसित बनता है। उन्होंने कहा कि मऊ जनपद ने सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और उद्यमिता के क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई है।
उन्होंने बेहतर कनेक्टिविटी का उल्लेख करते हुए कहा कि पूर्व में मऊ से वाराणसी, गोरखपुर और लखनऊ जाने में 3 से 6 घंटे का समय लगता था, लेकिन वर्तमान सरकार द्वारा सड़क और परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने के कारण अब यह दूरी काफी कम समय में तय की जा रही है। इससे व्यापार, शिक्षा और रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं।
कानून व्यवस्था और गरीब कल्याण योजनाओं की सराहना
डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश माफिया मुक्त हो चुका है और कानून व्यवस्था पहले से कहीं बेहतर हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गरीब कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया जा रहा है।
उन्होंने रोजगार सृजन, स्वरोजगार योजनाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।
लाभार्थियों को डमी चेक और प्रशस्ति पत्र
कार्यक्रम के अंत में विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा डमी चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बना, जिन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन किया है।
लखनऊ से मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी कार्यक्रम स्थल पर किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने बड़े उत्साह के साथ देखा।
प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, जिला विकास अधिकारी उमेश चंद्र तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह, जिला उद्यान अधिकारी संदीप गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र, उपायुक्त उद्योग सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

महिलाओं के हुनर को मिला बाजार, डीएम ने एक दिन बढ़ाई सरस मेले की अवधि

22 स्टालों पर दीपावली से जुड़े उत्पादों की धूम, छह नवंबर को विकास भवन में…

2 hours ago

जिला गंगा समिति, मऊ द्वारा दो दिवसीय गंगा उत्सव–2026 का भव्य आयोजन

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के निर्देशों के क्रम में जिला गंगा समिति, मऊ…

2 hours ago

खेल स्टेडियम में जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन, आईटीआई प्रशिक्षार्थियों ने दिखाया दमखम

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में संचालित राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के…

2 hours ago

गोरखपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, एमपी इंटर कॉलेज से निकली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

अजीत कुमार पाण्डेय गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ,…

3 hours ago

हत्या के प्रयास के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त स्टील का बर्तन बरामद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस…

3 hours ago

देवरिया में वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए…

3 hours ago