Categories: Uncategorized

नोएडा में पचास लाख रुपए की ठगी करने वाला ठग दिल्ली से गिरफ्तार

गौतमबुद्ध नगर (राष्ट्र की परम्परा) गौतमबुद्ध नगर की साइबर पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट कर 50,00,000 रुपए की ठगी करने वाले अभियुक्त को मंगलवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इस साइबर अपराधी ने महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में भी कई अपराधों को अंजाम दिया है तथा इसका एक बड़ा गिरोह है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए साईबर अपराध शाखा की डीसीपी प्रीति यादव ने बताया कि पीड़ित द्वारा 26 मई को एक प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसमें डिजिटल अरेस्ट कर पचास लाख रुपए ठगे जाने की शिकायत की गई थी। जिस आधार पर मु0अ0सं0-0047/2025 धारा 308(2), 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस व 66,66क् आई0टी0एक्ट का अभियोग थाना साइबर क्राइम नोएडा पर पंजीकृत हुआ था।
शिकायत में बताया गया था कि साइबर अपराधी सुमित पुत्र ओमप्रकाश निवासी थाना सिविल लाइन दिल्ली द्वारा पीडिता को डराया गया कि वे टेलिकाम डिपार्टमेंट के कर्मचारी है तथा पीड़ित को मनी लांड्रिंग का अपराध किए जाने की धमकी देकर डिजिटल अरेस्ट कर लिया गया तथा फर्जी कागजात भेजकर गिरफ्तारी का भय दिखा कर पीड़ित से कई किश्तों में 50,00,000/- को ट्रान्सफर करवा कर धोखाधडी की गयी।
डी सी पी साईबर श्रीमती गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने विवेचना मे त्वरित कार्यवाही करते हुए धोखाधड़ी मे लिप्त बैंक खातो को तत्काल फ्रीज़ कराया ।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभियुक्त ने पूछताछ करने पर जानकारी दी कि उसने अपने सहयोगियो के साथ मिलकर यस बैंक मे खाता खुलवाया एवं उक्त खाते मे पीड़ित से पहले धोखाधड़ी कर 04 लाख रुपये ट्रांसफ़र कराया।जिसको अभियुक्त द्वारा बाद में स्वयं बैंक मे उपस्थित अन्य अभियुक्तों की मदद से निकाल लिया गया। इसी प्रकार अभियुक्त द्वारा अपने बैंक ऑफ बडौदा के खाते मे लगभग 14 लाख रुपये मंगा कर उसकी भी निकासी की गई।
डी सी पी साईबर ने कहा कि अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं और घटना मे संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कभी भी डरें नहीं धमकी दे कर पैसे मांगे जाने की सूचना अविलंब पुलिस को दे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

आशा भोसले का निधन: सुरों की एक युग का अंत

दिग्गज गायिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने रविवार…

2 minutes ago

अमरनाथ यात्रा 2026: 3 जुलाई से शुरू, 28 अगस्त तक होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

जम्मू (राष्ट्र की परम्परा)। बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Amarnath Yatra…

3 hours ago

US-Iran Talks फेल: पाकिस्तान का पहला रिएक्शन, इशाक डार बोले—सीजफायर बढ़े

इस्लामाबाद/वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच हालिया वार्ता विफल होने के बाद…

4 hours ago

ईरान-अमेरिका वार्ता: शांति की उम्मीद या टकराव की तैयारी?

इस्लामाबाद वार्ता 2026: शांति की पहल या वैश्विक रणनीति का नया शतरंज? गोंदिया/वैश्विक डेस्क। पश्चिम…

8 hours ago

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

17 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

18 hours ago