देवरिया मेडिकल कॉलेज की पानी की टंकी में मिला सड़ा हुआ शव

प्रशासन में मचा हड़कंप

जांच के आदेश, विपक्ष ने साधा निशाना

शव के पानी से चल रहा था इलाज? देवरिया मेडिकल कॉलेज की लापरवाही से दहला शहर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब कॉलेज की पांचवीं मंजिल पर स्थित पानी की टंकी से एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा हुआ शव बरामद हुआ।

सूत्रों के अनुसार, कॉलेज परिसर में पिछले कई दिनों से तेज़ बदबू आ रही थी। जब सफाई कर्मचारियों ने पानी की टंकी का ढक्कन खोला, तो अंदर एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया। यह वही पानी था जो कॉलेज परिसर में पीने और अन्य उपयोगों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था।

घटना की जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस , सीएमएस, चिकित्सकगण और प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की गई।

मंगलवार को सीडीओ, सीआरओ, सदर सीओ, सदर कोतवाल सहित भारी पुलिस बल ने कॉलेज पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थिति की जानकारी ली। टंकी को सील कर दिया गया है और पानी के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
🧾 राजनीतिक प्रतिक्रियाएँ तेज़
घटना ने राजनीतिक रंग भी पकड़ लिया है।जहाँ कुछ भाजपा नेताओं ने डीएम पर तंज कसते हुए कहा कि “उन्हें reels बनाने से फुर्सत नहीं है,” वहीं कुछ ने उनका समर्थन करते हुए कहा कि “वे जनता की वेदना समझने वाली पहली डीएम हैं।”

वहीं, समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व राज्यसभा सदस्य कनक लाता सिंह ने मेडिकल कॉलेज की स्थिति पर तीखी टिप्पणी की —
♦️ “देवरिया मेडिकल कॉलेज की स्थिति बहुत ही दयनीय है।”
♦️ “यह मेडिकल कॉलेज नहीं, बल्कि ‘रेफर मेडिकल कॉलेज’ बन गया है।”
♦️ “मेडिकल कॉलेज के सभी प्रशासनिक कर्मचारियों और प्राचार्य को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।”
♦️ “यह कॉलेज खुद वेंटिलेटर पर अंतिम सांस ले रहा है, और इसका स्लो पॉइजन अब देवरिया की जनता को भी घुट-घुट कर मार रहा है।”
उन्होंने सवाल उठाया कि
“टंकी में शव कैसे पहुंचा? सुरक्षा व्यवस्था कहाँ थी? और क्या यह पानी मरीजों व स्टाफ द्वारा पीने में इस्तेमाल हो रहा था?”
⚖️ प्रशासन की प्रतिक्रिया
जिला अधिकारी ने कहा है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी प्रकार की लापरवाही या अपराध पाया गया, तो जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

🔍 स्थानीय नागरिकों में भय और आक्रोशइस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों और मरीजों के परिजनों में भारी आक्रोश और चिंता व्याप्त है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर यही पानी अस्पताल में पीने और उपयोग करने में आ रहा था, तो कितनी बड़ी स्वास्थ्य आपदा टल गई।

ये भी पढ़ें –मंदसौर में बड़ी कार्रवाई: कंटेनर ट्रक से 39 क्विंटल अवैध मछली जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार – गुजरात ले जाई जा रही थी मछलियां

ये भी पढ़ें –चंडीगढ़ में बड़ी घटना: हरियाणा पुलिस के आईजी रैंक अधिकारी ने खुद को गोली मारकर दी जान, मौके पर पहुंची एसएसपी व फोरेंसिक टीम

ये भी पढ़ें –महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल हुईं शामिल

ये भी पढ़ें –बलिया में फर्जी अस्पतालों और लैब का गोरखधंधा! स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से चल रहा मौत का कारोबार

Editor CP pandey

Recent Posts

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

21 minutes ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

3 hours ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

23 hours ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

23 hours ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

24 hours ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

1 day ago