कसमापुर में युवक पर जानलेवा हमला, हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग तेज

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) खेजुरी थाना क्षेत्र के कसमापुर गांव में शनिवार की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब 19 वर्षीय युवक नीतीश कुमार पुत्र प्रेमचंद राम पर आधा दर्जन हमलावरों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है, वहीं पीड़ित परिजनों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

नीतीश कुमार अपने घर पर थे, तभी दोपहर करीब ढाई बजे उनके मोबाइल पर एक संदिग्ध कॉल आया। कॉलर ने किसी बहाने से उन्हें बाहर बुलाया। जैसे ही नीतीश बुलाए गए स्थान पर पहुंचे, वहां घात लगाए बैठे छह लोगों ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। हमलावरों ने पहले गालियां दीं, फिर लात-घूंसों और मुक्कों से उनकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई।

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह घायल नीतीश को वहां से उठाया और आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना के बाद से पीड़ित परिवार भय और गुस्से में है। परिजनों ने पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन में जुट गई है। हमलावरों की शिनाख्त कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।गांव में दहशत का माहौलइस हमले के बाद से कसमापुर गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने भी घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्राथमिक जांच में सामने आया मोबाइल कॉल का रहस्य
पुलिस सूत्रों के अनुसार, नीतीश को जिस नंबर से फोन आया था, उसकी जांच की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि हमलावरों ने साजिश के तहत पहले से योजना बनाकर उन्हें फंसाया। पुलिस बोले:मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नही जाएगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

PBKS vs GT: आखिरी ओवर में पंजाब की रोमांचक जीत, कूपर कोनोली बने हीरो

PBKS vs GT: आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां पंजाब किंग्स ने…

20 minutes ago

स्थानांतरण पर एसपी इलामारन को भावभीनी विदाई, यादगार रहा कार्यकाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…

7 hours ago

दिव्य हॉस्पिटल की लापरवाही से नवजात की मौत, इंसानियत शर्मसार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मेंहदावल क्षेत्र स्थित टड़वरिया चौराहे के पास…

8 hours ago

बसंतकालीन गन्ना बुवाई लक्ष्य हर हाल में पूरा करें: वी. के. शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में गन्ना उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि…

8 hours ago

वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, सुरक्षा में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जिला विधिक सेवा…

9 hours ago

मऊ कोषागार में वित्तीय वर्ष का शानदार समापन, 37.45 करोड़ का भुगतान कर हासिल की ‘जीरो पेंडेंसी’

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम कार्यदिवस पर मऊ कोषागार ने रिकॉर्ड…

9 hours ago