Categories: Uncategorized

शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से निर्वाचन सम्पन्न कराने हेतु कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित

मतगणना की समाप्ति तक 24 घण्टा अनवरत रहेगा संचालित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी (प्र०) / उप जिला निर्वाचन अधिकारी (न०नि०) गौरव श्रीवास्तव ने बताया है कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन, 2023 को सकुशल, शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने हेतु कलेक्ट्रेट में स्थापित सभागार के बगल कमरे में नियन्त्रण कक्ष (कन्ट्रोल रूम) स्थापित किया गया है। उक्त कन्ट्रोल के दूरभाष पर जनपद में अवस्थित समस्त नगर पालिका परिषद / नगर पंचायतों के निर्वाचन से सम्बन्धित सूचना का आदान प्रदान व जनसामान्य / राजनैतिक दलों द्वारा निर्वाचन से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त करना व शिकायत आदि दर्ज कराया जा सकता है। उक्त कन्ट्रोल रूम मतगणना की समाप्ति तक 24 घण्टा अनवरत संचालित रहेगा।
कन्ट्रोल रूम प्रभारी व स्थापित दूरभाष के पूर्ण विवरण में उन्होंने बताया है कि कन्ट्रोल रूम प्रभारी अधिकारी हेतु सुशील कुमार श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी, कलेक्ट्रेट(मोबाइल नंबर 9455724265), को नियुक्त किया गया है। कन्ट्रोल रूम का नंबर 05568-222261 तथा 05568-225361 है।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago