योग दिवस पर आध्यात्म स्वास्थ्य और संकल्प का संगम

सीएम के सान्निध्य में सांसद रवि किशन ने किया योगाभ्यास

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गोरखपुर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सान्निध्य में सांसद रवि किशन शुक्ला ने सहभागिता की और योगाभ्यास किया।
इस अवसर पर सांसद रवि किशन ने कहा “योग सिर्फ शरीर को नहीं, विचारों को भी शुद्ध करता है। यह भारत की मिट्टी की ऐसी देन है, जिसे अब पूरा विश्व नमन करता है। योग आत्मा का विज्ञान है, और इसका अभ्यास हमें भीतर से जोड़ता है।”
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, नगर निगम अधिकारी, छात्र-छात्राएं, संस्थाओं के प्रतिनिधि, चिकित्सक, स्वयंसेवी संगठनों और आमजन की उल्लेखनीय भागीदारी रही।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “योग भारत की ऋषि परंपरा का गौरव है, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज यह विश्व में प्रतिष्ठित हुआ है।
कार्यक्रम के अंत में सामूहिक संकल्प लिया गया कि सभी नागरिक योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करेंगे और “स्वस्थ भारत, समर्थ भारत” की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

Editor CP pandey

Recent Posts

आंगनवाड़ी से आशा संगिनी तक… पिंडरा में 10 हजार महिलाओं का होगा सम्मान समारोह

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)। महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बाबतपुर में 10…

7 hours ago

फ्लाईओवर स्लैब से सड़क की ढाल तक मिलीं खामियां, राम वनगमन मार्ग पर अब होगी बड़ी कार्रवाई

राम वनगमन मार्ग की गुणवत्ता पर गिरी गाज, दो पीडब्ल्यूडी अफसरों पर विभागीय कार्रवाई के…

7 hours ago

पूंजी, तकनीक और ग्लोबल साउथ: BRICS के मंच से भारत की विश्व शक्ति बनने की नई छलांग

BRICS शिखर सम्मेलन 2026: नई दिल्ली से वैश्विक आर्थिक शक्ति संतुलन की नई पटकथा दुनिया…

7 hours ago

समय और धन दोनों बचेंगे, राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए मऊ में निकली जागरूकता रैली

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मऊ में जागरूकता रैली, PLVs ने लोगों से किया सुलह-समझौते…

7 hours ago

हनुमान अंश : हिंदुस्तान की जड़ों से संवाद करता सिनेमा

वेजब सिनेमा मनोरंजन से आगे बढ़कर संस्कृति, आस्था और भारतीय स्मृति का आईना बन जाए…

8 hours ago

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

19 hours ago