वृक्ष रोपण एवं उनके संरक्षण व पर्यावरण के प्रति समर्पित संगठन द्वारा लिया गया सामूहिक संकल्प

पर्यावरण वा जल संरक्षण मानव जीवन के अस्तित्व के लिएं बहुमूल्य है : प्रभागीय वनाधिकारी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)।नगर क्षेत्र स्थित गायत्री बाल संस्कार शाला सूफीपुरा परिसर में विभिन्न सामाजिक तथा पर्यावरण के प्रति समर्पित संगठन प्रतिनिधियों ने सामाजिक वानिकी चौपाल का आयोजन कर विद्यालय चिकित्सालय मठ मन्दिर , तालाब, सरोवर , झील व नदी के तटीय इलाकों में पंचवटी प्रजाति के वृक्ष रोपण व उनके संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया । जल व पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरण अभियान चलाएं जाने की प्रभावी योजना भी बनाई। गायत्री बाल संस्कार शाला सूफीपुरा में उपस्थित शिक्षक संघ , गायत्री परिवार , किसान परिषद , महामना मालवीय मिशन, रूल ऑफ लॉ सोसाइटी , नमामि गंगे व समग्र गंगा अभियान से जुड़े पर्यावरण विदों को सम्बोधित करते हुऐ प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि पर्यावरण वा जल संरक्षण मानव जीवन के अस्तित्व के लिएं बहुमूल्य है हम सब का दायित्व बनता है कि खाली पड़े सुरक्षित स्थानों पर अधिकाधिक संख्या में वृक्षा रोपण कर उनका संरक्षण भी करें। उपस्थित लोगों का आवाहन करते हुए डी एफ ओ ने कहा कि हम सब लोग सर्व समाज को पर्यावरण व जल संरक्षण विषयक की गंभीरता से अवगत कराएं तथा सामूहिक अभियान चलाकर वृक्षा रोपण को गति दें तभी पर्यावरण व जल संरक्षित रह सकेगा।चौपाल आयोजक महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय जन सहयोग से पंचवटी प्रजाति के वृक्षों के रोपण व उनके संरक्षण का प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। विशेषकर सरयू नदी के तटीय इलाकों व झील तथा पोखरों के किनारे वृक्षारोपण व वृक्षों के संरक्षण के लिए वन विभाग व उद्यान विभाग के सहयोग से विशेष पर्यावरण जल संरक्षण अभियान भी चलाया रहा है।वित्तविहीन शिक्षक संघ अध्यक्ष रमेश मिश्र ने सभी विद्यालयों में न्यूनतम दस वृक्ष रोपित किए जाने का लक्ष्य तय किया तथा विद्यालयों में वृक्ष मित्र बनाए जाने की कार्ययोजना प्रस्तुत की। रूल ऑफ लॉ सोसाइटी अधिक अनिल मिश्र व सचिव अमित वर्मा नवोदयन ने संगठन के तत्वावधान में पर्यावरण विषयक पर जन जागरण अभियान चलाए जाने की योजना तय की।समाजसेवी निशा शर्मा व डॉ अनीता जायसवाल ने पर्यावरण विषयक को लेकर महिलाओं में भी जन- जागरण अभियान चलाकर वृक्षारोपण अभियान में हर संभव सहयोग देने की बात कही तथा महिलाओं को वृक्ष मित्र बनाए जाने का आवाहन किया।पर्यावरण विद राणा विजय भार शिव व समाजसेवी डॉ दयानन्द शर्मा ने मठ मंदिर व झील के तटीय इलाकों में पंचवटी प्रजाति के वृक्षों के रोपण व उनके संरक्षण हेतु स्थानीय जन सहयोग से अभियान चलाए जाने की योजना प्रस्तुत की। कृषि वैज्ञानिक डॉ अरुण राजभर ने वनौषधि प्रजाति के वृक्षों के रोपण व उनके संरक्षण हेतु आवाहन किया।
पर्यावरण विद नितेश श्रीवास्तव व वरिष्ठ समाजसेवी संजय श्रीवास्तव ने सभी समाजिक संगठनों की ओर से संयुक्त रूप से पर्यावरण जन जागरण अभियान से लोगों को जोड़कर समूचे तराई क्षेत्र को हराभरा बनाए रखने का संकल्प लिया।आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से उपप्रभागीय वनाधिकारी राशीद जमील , वन कर्मी प्रेम शंकर वा इज़हार अहमद , शिखर श्रीवास्तव एडवोकेट हाई कोर्ट लखनऊ, नमामि गंगे संयोजक राकेश चंद्र श्रीवास्तव , प्रवक्ता डॉ पंकज श्रीवास्तव , वन्दना शर्मा, समाजसेवी धीरेन्द्र शर्मा , बाल संस्कार शाला संचालिका रेखा श्रीवास्तव , प्रधान संघ अध्यक्ष भगवान दीन मिश्र , साहित्यकार रमेश मिश्र , आर्य समाज नेता आर डी सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हनुमत पीठाधीश्वर नगरौर स्वामी विष्णु देवाचार्य महाराज राज ने पर्यावरण जल संरक्षण में संत महात्मा एवं अन्य सनातन धर्मियों के प्रभावी सहभाग एवं वृक्ष संरक्षण व रोपण में प्रभावी योगदान दिए जाने की बात कही। समापन अवसर पर उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से वृक्ष संरक्षण व जल संरक्षण का संकल्प भी लिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

17 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

18 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

18 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

18 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

18 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

18 hours ago