Categories: Uncategorized

हैंडपंप में करंट दौड़ने से बालक की मौत, नानी भी झुलसी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

ताड़ीबड़ागांव में मंगलवार की दोपहर करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, उसे बचाने गई उसकी नानी भी गंभीर रूप से झुलस गईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मऊ रेफर कर दिया गया। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, दीपक यादव (12 वर्ष) अपने ननिहाल ताड़ीबड़ागांव में रहकर पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार की वह साइकिल धोने के लिए घर के बाहर स्थित हैंडपंप पर गया। साइकिल धोने के लिए टुल्लू पंप चालू करते ही अचानक हैंडपंप में करंट दौड़ गया। दीपक का हाथ जैसे ही हैंडपंप से स्पर्श हुआ, वह करंट की चपेट में आ गया।

चीख-पुकार सुनकर उसकी नानी जिउती देवी दौड़ीं और उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आकर झुलस गईं। आनन-फानन में परिजनों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया, जबकि जिउती देवी को हालत गंभीर देखते हुए बलिया रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें मऊ के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उनका इलाज जारी है।

इस हृदयविदारक घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई बालक की असामयिक मौत से स्तब्ध है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भाटपार रानी से कनाडा तक: उज्जवल दीक्षित की ग्लोबल उड़ान

देवरिया के लाल उज्जवल दीक्षित ने रचा इतिहास: कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ सस्केचवान में टॉप-5,…

5 hours ago

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

8 hours ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

8 hours ago

महराजगंज में रमजान का संदेश: रहमत, मगफिरत और निजात की राह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…

8 hours ago

महराजगंज के दरौली में भक्ति का सागर: श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…

8 hours ago

तनाव भरे दौर में अध्यात्म का अमृत: भीतर की शांति ही सच्ची सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…

9 hours ago