दरोगा की पत्नी पर गोली लगने के बाद मुकदमा दर्ज, पिस्टल और कारतूस जब्त

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। आगरा के दौराला में एक चौंकाने वाली घटना हुई, जहां दरोगा रोबिन अहलावत (Sub-Inspector Robin Ahlawat) की पत्नी दीपिका पर घर में गलती से गोली लग गई। इस घटना के बाद पुलिस ने लापरवाही और नियमों के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया और सरकारी पिस्टल व आठ कारतूस अपने कब्जे में ले लिए।

घटना का पूरा मामला

दरोगा रोबिन अहलावत आगरा जिले के खेड़ा राठौर में तैनात हैं। पहली करवा चौथ के मौके पर वह छुट्टी पर अपने घर आए थे। बृहस्पतिवार देर शाम दरोगा की पत्नी दीपिका के पैर में गोली लगी। घटना के समय दीपिका के पिता मुकेश, माता आभा, बहन चारुल और भाभी प्रियांग घर पर मौजूद थे।

गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य कमरे में पहुंचे, तो दीपिका खून से लथपथ मिली। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस कार्रवाई

दीपिका के पिता मुकेश ने थाने में तहरीर दी कि घर में रखी सरकारी पिस्टल से गलती से गोली चली, जबकि उनके दामाद उस समय बाहर थे। पुलिस ने इस तहरीर के आधार पर लापरवाही बरतने और पिस्टल व कारतूस साथ लाने पर नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया।

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगरा पुलिस को भी जानकारी दे दी गई है। साथ ही घर में रखी पिस्टल और आठ कारतूस जब्त कर लिए गए हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

कहीं धनवर्षा, कहीं नए अवसरों की बहार, किसके जीवन में खिलेगा खुशियों का संसार?

आज का पंचांग और राशिफल 6 नवंबर 2026: धनतेरस पर जानें 12 राशियों का हाल,…

1 hour ago

ई-रिक्शा में बैठने से पहले जान सकेंगे चालक की पहचान! डीआईजी एस. चनप्पा ने शुरू किया अभियान

ई-रिक्शा में लगा QR कोड खोलेगा चालक की पूरी कुंडली! स्कैन करते ही सामने आएगी…

1 hour ago

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त को 2 साल 10 माह की सजा

देवरिया पुलिस की प्रभावी पैरवी से राजेश मिश्रा को न्यायालय ने सुनाया दंड, पांच हजार…

3 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार शोभित पांडेय के निधन पर गमगीन हुआ प्रेसक्लब सभागार, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

फोटो ai निर्मित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। वरिष्ठ पत्रकार शोभित पांडेय के निधन की खबर…

4 hours ago