4 साल की मासूम से दरिंदगी, बकरी चरा रहे किशोर ने किया दुष्कर्म; आरोपी परिवार समेत फरार

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। खंदौली थाना क्षेत्र के एक गांव में 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस घिनौनी वारदात को गांव के ही एक 15 वर्षीय किशोर ने अंजाम दिया। घटना के बाद से आरोपी और उसका परिवार घर में ताला डालकर फरार है।

​जंगल में शौच के लिए गई थी मासूम

​पुलिस के अनुसार, यह घटना करीब तीन दिन पुरानी है। मासूम बच्ची अपने घर के पीछे जंगल में शौच के लिए गई थी। वहीं पर गांव का एक 15 वर्षीय किशोर अपनी बकरियां चरा रहा था। सूना मौका पाकर उसने बच्ची के साथ हैवानियत की।

ये भी पढ़ें – ढाई करोड़ की चरस के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार, STF और बर्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

​परिजनों को सुनाई आपबीती

​बच्ची जब रोते हुए घर पहुंची, तो उसने अपने माता-पिता को पूरी घटना की जानकारी दी। मासूम का दर्द सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित परिवार तुरंत बच्ची को लेकर थाने पहुंचा और पुलिस को शिकायत दर्ज कराई।

​पुलिस की कार्रवाई और फरार आरोपी

​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल बच्ची का मेडिकल कराया और आरोपी किशोर के खिलाफ POCSO एक्ट व अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है।

​पुलिस ने बताया कि जैसे ही किशोर के परिवार को पुलिस की कार्रवाई की भनक लगी, वे घर पर ताला लगाकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रही हैं।

ये भी पढ़ें – ‘पुतिन की मौत…’ क्रिसमस पर जेलेंस्की की दुआ, रूस के खिलाफ तीखे संदेश से मचा हलचल

Karan Pandey

Recent Posts

दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर् गाव में शनिवार को मामूली विवाद ने…

3 hours ago

हर वर्ष मेधावी छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करता है निजी विद्यालय

सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल…

4 hours ago

विदाई की दहलीज़ पर थमे कदम आंखों में सपने और दिल में यादों का सैलाब

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं…

4 hours ago

अमान्य विद्यालयों पर कसेगा शिकंजा, तत्काल बंद कराने के निर्देश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड भागलपुर में बिना मान्यता संचालित सभी विद्यालयों…

4 hours ago

अफवाह से बना ईंधन संकट, प्रशासन की सक्रियता से हालात हुए सामान्य

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में बीते दिनों गैस, डीजल और पेट्रोल को लेकर बना अस्थिरता…

5 hours ago

अत्याधुनिक मूल्यांकन भवन से सुदृढ़ होगी परीक्षा व्यवस्था

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…

13 hours ago