Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसलेमपुर ठेला खोमचा व्यवसायियों ने जिला अधिकारी को दिया ज्ञापन

सलेमपुर ठेला खोमचा व्यवसायियों ने जिला अधिकारी को दिया ज्ञापन

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
सलेमपुर नगर पंचायत में ओवरब्रिज के नीचे कई वर्षों से अपनी जीविका चला रहे ठेला, खोमचा ,पटरी व्यवसाईयों ने जिलाधिकारी देवरिया दिव्या मित्तल को ज्ञापन सौंपा । जिसमे इन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सुनियोजित तरीके से ठेला खोमचा व्यावसायियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। सालो से ठेला खोमचा व्यावसायियों द्वारा सलेमपुर ओवर ब्रिज के नीचे ठेला और चौकी रख कर अपने परिवार का जीवन यापन करते आ रहे है । लेकिन तहसील प्रशासन द्वारा अतिक्रमण मुक्ति अभियान के तहत इनकी दुकानें हटवा दि गई इस से नाराज ठेला खोमचा व्यावसायियों द्वारा प्रदर्शन करते हुए उपजिलाधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा गया था और पूर्व जगह पर दुकान लगाने की अनुमति मांगी लेकिन उपजिलाधिकरी सलेमपुर द्वारा इनको अन्यत्र जगह देने की बात की गई । लेकिन इनके द्वारा पूर्व स्थान पर ही दुकान लगाने की मांग लगातार की जा रही है ।इनका तर्क है कि इस स्थान के शिवा अन्यत्र जो जगह हमे दी जा रही है उस स्थल पर खरीदारी करने वाले लोगो का आना मुश्किल है । इस लिए हम पूर्व स्थल पर ही दुकान लगाने की अनुमति देना न्याय संगत है । क्यों की यह स्थल बाजार में है और सुगमता से यह खरीदार पहुंच जाते है । पूर्व स्थल पर दुकान लगाने के लिए ठेला खोमचा व्यावसायियों ने जिला अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया और अपनी मांग रखी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments