Tuesday, February 17, 2026
HomeUncategorizedसफाई कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर मुंबई महानगरपालिका में ऐतिहासिक बैठक ,

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर मुंबई महानगरपालिका में ऐतिहासिक बैठक ,

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा )सफाई कर्मचारियों की प्रलंबित मांगों और उनके अधिकारों को लेकर महाराष्ट्र राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष शेर सिंह उर्फ ​​सतीश डागोर के नेतृत्व में मुंबई महानगरपालिका के आयुक्त कार्यालय में एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक बैठक हुई। इस बैठक में अतिरिक्त मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर और उपायुक्त किरण दिघावकर ने सक्रिय रूप से भाग लिया। अखिल भारतीय सफाई कामगार यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंदभाई परमार के करकमलों द्वारा संचालित इस बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसमें प्रमुख रूप से
चेंबूर के माहुल में मालिकाना हक: सरकारी परिपत्र क्रमांक 1 24/02/2023 और 28/01/2025 के आधार पर तत्काल कार्रवाई की मांग,मल-मूत्र निस्तारण, सीवरेज प्रबंधन, बाजार एवं बूचड़खाना विभागों के कर्मचारियों को उत्तराधिकार अधिकार देने की प्रक्रिया शुरू करने को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इसके अलावा अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस, मुंबई महानगरपालिका की कचरा प्रबंधन प्रणाली में कचरा संग्रहण (मोटरलोडर) परिवहन कार्य के निजीकरण करने की महानगरपालिका प्रशासन की प्रस्तावित परियोजना का कड़ा विरोध किया । इसी तरह दादर के गौतम नगर कॉलोनी में आयोग की मंजूरी के बिना गौतम नगर सेवा आवास में फ्लैटों के ध्वस्तीकरण पर रोक, अतिरिक्त आयुक्त ने यहां 15 कर्मचारियों पर किए गए निलंबन को तत्काल रद्द करने का आदेश जारी किया।
बैठक में अपर आयुक्त बांगर ने घोषणा की कि, “सफाई कर्मचारियों के खिलाफ किसी भी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी मामलों का पारदर्शी और शीघ्रता से निपटारा किया जाएगा।”
आयोग के अध्यक्ष ने अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन के कार्यालय का दौरा किया और कामगारों से चर्चा की। इस अवसर पर यूनियन की ओर से आयोग के अध्यक्ष का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया।
इस बैठक में प्रमुख रूप से आयोग के अध्यक्ष शेर सिंह उर्फ ​​सतीश डागोर, सदस्य डॉ. राजेंद्र राय शर्मा,अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन:
राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंदभाई परमार, राष्ट्रीय सचिव एस. लीना डिसूजा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश टाकेकर, रवि गवली (मुंबई अध्यक्ष), नवीनचंद्र मकवाना (उपाध्यक्ष), मनीषा खाखड़िया (उपाध्यक्ष) इसी तरह,गौतम नगर के रहिवासी प्रतिनिधि में बौद्ध समाज के मंगेश साळुंखे, राजेश जाधव, विलास खैरे ,दिनाबेन राठोड (मेघवाल समाज अध्यक्ष), नारायणभाई सोलंकी, नरेंद्र साखरिया (रुखी समाज अध्यक्ष) के अलावा अनेक लोग उपस्थित थे। बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments